उलूक टाइम्स: चिराग
चिराग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चिराग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 18 जून 2015

लेखक अलादीन अगर बन जाता है जिन्न को किस काम पर लगाता है

सुना है
अलादीन
भी आजकल
कुछ कुछ
लिख रहा है
चिराग को
घिसना भी
जरूरी है
उसकी सबसे
बड़ी मजबूरी है
लिखता है
लिखने में
उसे पता है
कुछ भी तो
नहीं लगता है
विद्वानों का 
लिखा जैसा
नहीं भी

हो पाता है
कथा कहानी
कविता शायरी
नहीं भी उसे
कहा जाता है
लोग देखते हैं
समझने की कुछ
कोशिश
करते हैं
अलादीन के पास
चिराग भी होता है
चिराग के अंदर ही
सिकुड़ कर उसका
जिन्न भी सोता है
चिराग घिसते ही
जिन्न बाहर
आ जाता है
बाहर निकल कर
विशालकाय
हो जाता है
जो भी उससे
माँगा जाता है
चुटकी में सामने
से ले आता है
फिर अलादीन
जो भी देख सुन
कर आता है
जिन्न को क्यों
नहीं बताता है
खुद ही लिखने
क्यों बैठ जाता है
अलादीन विद्वान
नहीं भी होता है
समाज में तो आंखिर
यहीं के रहता है
रहते रहते बहुत कुछ
सीख जाता है
रोज लिखता है
वो सब जो उसे
साफ साफ या
कुछ धुँधला भी
कहीं दिख जाता है
लिखने के बाद
चिराग घिसना
शुरु हो जाता है
जिन्न के निकलते
ही बाहर उसे
कुछ पढ़ने वालों को
ढूंढने के लिये
भिजवाता है
लिखते लिखाते
दिन गुजर जाता है
दूसरे दिन का
लिखना लिखाना
भी शुरु हो जाता है
जिन्न तब तक भी
मगर लौट कर
नहीं आ पाता है ।

चित्र साभार:
dlb-network.com

गुरुवार, 11 सितंबर 2014

बीमार था आदतन भरे पेट रोटियों पर झपट रहा था


कई सालों से
जिसे 
एक चिराग मान कर 
उसके कुछ फैलाने को रोशनी समझ रहा था 

पता नहीं क्या क्या था 
और क्या क्या नहीं था
किस को क्या और किस को क्या
कोई 
क्यों समझ रहा था 

चिराग है वो एक 
उसने ही कहा था 
सभी से और मुझ से भी 

एक बड़े झूठ को 
उसके कहने पर
जैसे 
सच मुच का सच मैं समझ रहा था 

रुई की लम्बी बाती 
बस एक ही नहीं थी
और बहुत सारी अगल और बगल में भी रख रहा था 
सिरा उसके पास ही था सभी का
और 
पूँछ से जिनकी कई और चिरागों से 
कुछ ना कुछ चख रहा था 

अपने तेल के स्तर 
को बराबर
उसी 
स्तर पर बनाये भी रख रहा था 
भूखे चिरागों के लड़ने की ताकत को
उनके तेल के 
स्तर के घटने से परख रहा था 

रोशनी की बातों को 
रोशनी में
बहुत जोर 
दे दे कर सामने से 
जनता के रख रहा था 

एक खोखला चिराग 
रोशन चिराग का पता
अपनी छाती 
पर चिपकाये 
पता नहीं कब से कितनों को ठग रहा था 

अंधा ‘उलूक’ 
अंधेरे में बैठा दोनों आँख मूँदे 
ना जाने कब से रोशनी ही रोशनी 
बस बक रहा था । 


चित्र साभर: http://www.shutterstock.com/