उलूक टाइम्स: बड़ी
बड़ी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बड़ी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 23 मार्च 2014

जिसकी समझ में नहीं आती है वही समझा जाता है

दो चार आठ पास भी हो जाता है
अ आ क ख 
बस पढ़ना कुछ सीख जाता है
लिखना कोई बहुत बड़ी बात कभी नहीं होती है
शुरु करना होता है चलता चला जाता है
क्या लिखा गया है
इससे किसी को क्या हो जाता है
एक के लिखने विखने की बात को
दूसरे 
लिखने वाले को पता
ऐसे या वैसे कभी ना कभी चल ही जाता है
उसे पता नहीं इस बात को सुन कर
कुछ कुछ जैसा कहीं पर हो जाता है
एक दिन नहीं कहता है
दूसरे दिन कुछ और बात की बात कह ले जाता है
तीसरे दिन जब नहीं रहा जाता है
कह बैठता है
अब लिखना ही है तो कविता क्यों नहीं लिखता है‌‌
उल जलूल लिखने से किसी को क्या मिल जाता है
कविता किसी की 
कोई बेचना चाह कर भी नहीं बेच पाता है
फिर भी एक बिल्ला लगाने भर के लिये
कभी ना कभी कोई दे ही जाता है
किताब कविता की छपवा सका एक दो कभी कहीं अगर
बेरोजगार होने का टोकन हट जाता है
आदमी है कहे ना कहे कोई
कवि है कहना आसान हो जाता है
अंधे का बताया अंधा समझता है
बहरे को बहरे का सुनाई दे जाता है
कवि की कविता से कवि का लेना देना
कभी नहीं होता है 
जब मौका मिलता है दूसरे को अपनी सुनाने के लिये चढ़ जाता है
अपनी बात बात होती है
दूसरे की बात सुनना छोड़ देखने तक नहीं जाता है
अब किस किस को समझाये "उलूक" 
लात खाने की बात को किस किस से जा कर कहा जाता है
लातें पड़ती रहती है कभी कम कभी ज्यादा
पड़ ही जाती है तो सहना ही पड़ जाता है
कुछ को आदत सी हो जाती है कुछ मजे लेते हैं
कुछ बेशरम होते हैं 
कुछ शरमा शरमी थोड़ा कुछ कह देते हैं
कविता करने वाले कवि लोग इन सब से
बहुत उपर के पायदान में होते हैं
जब भी धरती में कहीं कोई रो रहा होता है
उनके सामने बादल भी हों
तब भी एक चाँद कहीं से निकल कर आ जाता है
और 
कहना ना कहना उसी पर हो जाता है
अब इतनी लम्बी सुनने का समय उसे कहाँ हो पाता है
वो तो चल दिया होता है कभी का
बस ये कह कर
तू भी कभी एक कवि क्यों नहीं हो जाता है ।

बुधवार, 16 अक्तूबर 2013

बाअदब बामुलाहिजा होशियार सब्र कर जल्दी ही आ रहे हैं ठेकेदार


सरकार के 
एक खेत में उगी हुई 
सरकारी फसल 
उसको खुले आम चरते हुऐ 
सरकार के ही पाले पोसे 
गाय बैल घोड़े भेड़ बकरियां 

सरकार से 
पेट पालने के लिये मिली 
घास को नहीं खा रहे हैं 

अपने अपने 
खेतों में 
जा कर रख आ रहे हैं 
क्या करेंगे उसका 
किसी को कुछ भी नहीं बता रहे हैं 

बैल बैलों के साथ 
घोड़े घोड़ों के साथ नजर आ रहे हैं 

बकरियां और भेड़ें 
मेंमनो को झुनझुने थमा कर 
बहला रहे हैं 

खेत के मालिक लोग 
सरकार के पास पहुंच कर 
बड़ी पूजा करवाने का कुछ जुगाड़ लगा रहे हैं 

सरकार के
दूसरे 
खेत के किसान लोग
जो 
अपने खेतों में नहीं जा रहे हैं 
सरकार को काले चश्मे पहुंचाने का जुगाड़ लगा रहे हैं 

उजड़ते हुऐ 
खेत के किसानों को
मेडल 
दिलवाने के लिये
विपक्ष के लोगों को भी बहकाने में 
सफल होते नजर आ रहे हैं 

मजबूर सरकार क्या करेगी 
जिसको खुद डी कम्पनी के लोग चला रहे हैं 

खेत दर खेत में 
चल पड़ी है इसीलिये हवा एक जैसी 
हर जगह खेत वाले अपनी अपनी लहलहाती 
फसलों को खोदते जा रहे हैं 

कोई किसी से नहीं डर रहा है 
किसी को ऐ कम्पनी का भरोसा है
कोई डी कम्पनी तक 
सीधे अपनी भी पहुंच बता रहे हैं

‘उलूक’ 
और उसके ही जैसे कुछ
और 
बेवकूफ
डाल कर कान में अंगुली
आसमान को
ताकते 
नजर आ रहे हैं ।

चित्र सभार: https://simpsons.fandom.com/

मंगलवार, 28 मई 2013

सरकार होती है किसकी होती है से क्या ?


अब भाई होती है 
हर जगह एक सरकार बहुत जरूरी होती है 

चाहे बनाई गयी हो 
किसी भी प्रकार 
घर की सरकार दफ्तर की सरकार
शहर की सरकार जिला प्रदेश होते हुऎ
पूरे देश की सरकार 

कुछ ही लोग बने होते हैं 
सरकार बनाने के लिये 
उनको ही बुलाया जाता है हमेशा हर जगह 
सरकार को चलाने के लिये 

कुछ नाकारा भी होते हैं 
बस सरकार के काम करने के तरीके पर 
बात की बात बनाने वाले 

काम करने वाले
काम 
करते ही चले जाते हैं 
बातें ना खुद बनाते हैं 
ना बाते बनाने वालों की बातों से
परेशान 
हो गये हैं कहीं दिखाते हैं 

छोटी छोटी सरकारें 
बहुत काम की सरकारें होती हैं 

सभी दल के लोग
उसमें 
शामिल हुऎ देखे जाते हैं 
दलगत भावनाऎं
कुछ 
समय के लिये अपने अंदर दबा ले जाते हैं 

बडे़ बडे़ काम 
हो भी जाते हैं पता ही नहीं चलता है 
काम करने वाले काम के बीच में
बातों को 
कहीं भी नहीं लाते हैं 

छोटी सरकारों से 
गलतियाँ भी नहीं कहीं हो पाती है 
सफाई से हुऎ होते हैं 
सारे कामों के साथ साथ 
गलतियाँ भी आसानी से सुधार ली जाती हैं 

तैयारी होती है तो 
मदद भी हमेशा 
मिल ही जाती है 
गलती खिसकती भी है तो
अखबार तक पहुँचने 
से पहले ही पोंछ दी जाती है 

ज्यादा परेशानी होने पर 
छोटी सरकार के हिस्से 
आत्मसम्मान अपना जगाते हैं 
अपनी अपनी पार्टी के झंडे निकाल कर ले आते हैं 

मिलकर काम करने को 
कुछ दिन के लिये टाल कर
देश बचाने के 
काम में लग जाते हैं 
बड़ी सरकार की बड़ी गलतियों से
छोटी सरकारों की छत्रियां बनाते हैं 

बडी सरकार में भी 
तो
इनके पिताजी 
लोग ही तो होते हैं 
वो भी तुरंत कौल का गेट बंद कर कुछ दिन 
आई पी एल की फिक्सिंग का ड्रामा 
करना शुरु हो जाते हैं । 

चित्र साभार: https://www.gograph.com/