उलूक टाइम्स

मंगलवार, 28 जनवरी 2020

समझना जरूरी नहीं होता है हमेशा पागलपन



एक
लम्बे अर्से तक टिक कर 
अघोषित अर्धविक्षिप्तता के अंधेरे में 
की गयी बड़बड़ाहट को 

सफेद कागज के ऊपर 
काले अक्षरों को भैंस बराबर 
देखते समझते जानबूझ कर 
रायते की तरह फैलाने की कोशिश 
जरूर कामयाब होती है 

एक नहीं 
कई उदाहरण सामने से नजर आयेंगे 
जरूरत प्रयास करने की है 

अब 
कौन विक्षिप्त है कौन अर्धविक्षिप्त है 

ये 
तरतीब से पहने हुऐ कपड़े 
या दिखायी जा रही अच्छी आदतों से 
बताया जा सकता है या नहीं 
अलग प्रश्न पत्र का प्रश्न है 

फर्क
बस कोण का होता है 
होती हर किसी में है 
ये पक्का है 

पर
पैमाना किसका है 
और
नापा क्या जा रहा है 
ज्यादा महत्वपूर्ण है 

पहले पहले चलना सीखते 
सड़क से बाहर उतर जाना 

उसी तरह का है 
जैसे उछलते कूदते फाँदते 
बड़बड़ाहट के शब्दों का 
कलम से निकलते निकलते 
फिसल कर कागज से बाहर हो जाना 

और
बचा रह जाना 
बस शब्दों की छीलन का कागज पर 

नहीं आयेगा समझ में 

क्योंकि
नहीं समझ में आया ही 
बदल जाता है होंठों के बीच 
दाँतों से निकलती हवा में 

रह जाती हैंं कुछ आवाजें 
फुस्स फिस्स
जैसी 

और
आवाजों के अर्थ 
किसी शब्दकोष में 
कहाँ पाये जाते हैं 

‘उलूक’ 
पागल पागल होते हैं 
पागल कैसे बनायेंगे किसी को 

समझना
जरूरी नहीं है 
हमेशा पागलपन। 

चित्र साभार: