उलूक टाइम्स

मंगलवार, 17 अगस्त 2021

बहुत हैं लाशें समाज में बैठी हुई हर शय पर डरना नहीं है याद रखना है दो चार जिंदो का कलाम लिखा

 

                                                                                       

बहुत लिखा है कहते हैं लोग
खुद पता नहीं है क्या और कितना लिखा
लिखने पर आ गई बात
इतना ही पता है रोज का रोज कुछ आ लिखा

क्या लिखा है पता होता काश
होश में लिखा होता अगर कभी कुछ यहाँ आ कर
जब भी लिखा
लिखने के बाद लगा हमेशा
लिखने का बस
जनाजा लिखा

बहुत गजब का लिखते हैं लोग
खुद धनुष होते हैं तीर लिखते ही नहीं
खबर लिखने की फैलाते हैं उनके लिखे का
बिना देखे
जिंदा लिखा या मरा लिखा

लिखना किसी का किसी बात पर
बहुत ही जरूरी है
बस इसलिये
कि होना कुछ नहीं होता है मरे हुऐ से
किसी ने अगर लिख भी दिया
उसने कुछ जिंदा लिखा

कुछ नहीं होता है पढ़कर उस लिखे पर
जो होता है खुद का किया हमेशा
लिखने वाले रोज मरते हैं रोज जीते हैं
लिखना लिखाना तू कर और बता
तूने तो खुदा लिखा

‘उलूक’ लाशें कफन में लिपटी हुए एक चीज होती है
क्यों सोचना
चलते हुऐ बहुत से लोग भी
लाशें होने की महारत रखते हैं
डरना नहीं
याद रखना कुछ चेहरे अपनी सोच में अपने आस पास के
उनकी दुआओं के ताबीज की ढाल में देखना
तेरे लिये सलाम लिखा ।

चित्र साभार: https://www.pngfind.com/