बकवास करने में
कौन सा क्या कुछ चला जाता है
कौन सा क्या कुछ चला जाता है
फिर आजकल
कुछ कहने सुनने क्यों नहीं आता है
कुछ कहने सुनने क्यों नहीं आता है
सूरज रोज सुबह
और चाँद शाम को ही जब आता है
अभी का अभी लिख दे
सोचने में दिन निकल जाता है
सोचने में दिन निकल जाता है
खबरें बीमार हैं माना सभी
अखबार बीमार नजर आता है
नुस्खा बकवास भी नहीं होती
बक देने में क्या जाता है
बक देने में क्या जाता है
ताला लगा है घर में
दिमाग बन्द हुआ जाता है
खुले दिमाग वालों को
भाव कम दिया जाता है
भाव कम दिया जाता है
थाली में सब है
गिलास में भी कुछ नजर आता है
भूख से नहीं मरता है कोई
मरने वालों में कब गिना जाता है
मरने वालों में कब गिना जाता है
सब कुछ लिखा होता है चेहरे पर
चेहरा किताब हो जाता है
पढ़ना किस लिये अपनी आँखों से
सब पढ़ कर कोई और सुनाता है
सब पढ़ कर कोई और सुनाता है
बकवास हो गया खुद एक ‘उलूक’
बकवास करना चाहता है
खींचते ही लकीरों में चेहरा कविता का
मुँह चिढ़ाना शुरु हो जाता है।
मुँह चिढ़ाना शुरु हो जाता है।
चित्र साभार: https://favpng.com/

खबरें बीमार हैं माना सभी
जवाब देंहटाएंअखबार बीमार नजर आता है
नुस्खा बकवास भी नहीं होती
बक देने में क्या जाता है
बहुत अच्छा लिखे हैं सर।
बोलना ही तो गुनाह हो जाता है
मौन नहीं बयान गुनाह हो जाता है।
प्रणाम सर।
आपकी लिखी रचना "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" आज मंगलवार 21 एप्रिल 2020 को साझा की गई है.... "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!
जवाब देंहटाएंसीधी सच्ची बात कहलने का सच्चा प्रयास
जवाब देंहटाएंसादर नमन
आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल बुधवार (22-04-2020) को "देश में टेलीविजन इतिहास की कहानी लिखने वाला दूरदर्शन " (चर्चा अंक-3678) पर भी होगी। --
जवाब देंहटाएंसूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
--
कोरोना को घर में लॉकडाउन होकर ही हराया जा सकता है इसलिए आप सब लोग अपने और अपनों के लिए घर में ही रहें।
हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
--
सादर...!
डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'
खबरें बीमार हैं माना सभी
जवाब देंहटाएंअखबार बीमार नजर आता है ।
सच पूछिए तो आजकल सब कुछ बीमार नजर आता है ।
कहा भी जा रहा है कि सामने वाले को बीमार मान कर चलो !
बेहतरीन प्रस्तुति । बहुत खूब आदरणीय ।
हमेशा की तरह धारदार, कुछ अलग। सचमुच हमारे दिमागों में ताला पड़ गया है।
जवाब देंहटाएंसच क्या दिमाग भी वायरस की चपेट हैँ, यह सोचनीय स्थिति है
जवाब देंहटाएंबहुत सही ...
सब कुछ लिखा होता है चेहरे पर
जवाब देंहटाएंचेहरा किताब हो जाता है
पढ़ना किस लिये अपनी आँखों से
सब पढ़ कर कोई और सुनाता है
बहुत खूब ... ,सादर नमस्कार सर
best suvichar status quotes
जवाब देंहटाएंआपकी लेखनी का कोई जवाब नहीं है और हम भी Hindi Gana Video पर लिखते है।
जवाब देंहटाएंताला लगा है घर में
जवाब देंहटाएंदिमाग बन्द हुआ जाता है
खुले दिमाग वालों को
भाव कम दिया जाता है एकदम सौ टके की बात।
वाह, बहुत ख़ूब
जवाब देंहटाएंआपकी लेखनी का कोई जवाब नहीं है ❤❤❤
जवाब देंहटाएंaap bahut hi aacha article likhte hai
जवाब देंहटाएंaap aise hi aur achhe article ko publish kare
me aapka har article jo Read karta hu
Read More About Hollywood Extraction movie download in hindi 300mb Leaked Online by TamilRockers 2020
Bahut khub..����
जवाब देंहटाएं
जवाब देंहटाएंखबरें बीमार हैं माना सभी
अखबार बीमार नजर आता है
नुस्खा बकवास भी नहीं होती
बक देने में क्या जाता है
ताला लगा है घर में
दिमाग बन्द हुआ जाता है
खुले दिमाग वालों को
भाव कम दिया जाता
बहुत खूब लिखा है ,नमन
उत्कृष्ट, सामयिक रचना....
जवाब देंहटाएंnice
जवाब देंहटाएंhttps://www.dileawaaz.in/
बकवास,यों देखा जाय तो वाग्विलास विलास (वाक् की परिणति बक में) है ,जब तक उसे पटरी से बिलकुल उतार ही न दिया जाय.
जवाब देंहटाएंI am really happy to say it’s an interesting post to read Motivational Quotes in Hindi this is a really awesome and i hope in future you will share information like this with us
जवाब देंहटाएंसर आपकी शैली बहुत खूब है,
जवाब देंहटाएंअब तो पढ़ने को जी चाहता है,
कुछ नया सीखने को जी चाहता है,
इस बकवास की जमात में शामिल होने को जी चाहता है,
बस अब तो पढ़ने को जी चाहता है,
आपके लिखे से कुछ सीखने को जी चाहता है,
कुछ नया सीखने को जी चाहता है,
कुछ नया सीखने को जी चाहता है।।
सधन्यवाद
🙏🏻💐💐🙏🏻
This is really a good information for us. If you are a Fitness freak so you can read our Quotes which will motivate you.
जवाब देंहटाएं