उलूक टाइम्स: आग्रह
आग्रह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आग्रह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 27 सितंबर 2016

रोज की बकबक से हटकर कुछ शब्द फेसबुक मित्र के आग्रह पर


                           सुमित जी की पुत्री अदिति के जन्मदिन पर 


https://www.facebook.com/photo.php?fbid=672690342904828&set=a.110634102443791.17445.100004916046065&type=3&theater 


---------------------------------------------------------------------------------

आओ 
बिटिया 
आज 
मनायें 
हम सब 
मिलकर 
तुम्हारा 
जन्मदिन 
थोड़ा थोड़ा 
सब मुस्कुराएं 
बाँटे खुशियाँ 
वर्ष के एक दिन 
कुछ बन जायें 
सुन्दर से फूल 
कुछ मधु 
मक्खियाँ 
और कुछ 
रंगबिरंगी 
तितलियाँ 
आओ बिटिया
आज सब 
मिलजुल कर 
इतना फैलायें 
रंग और खुश्बू 
इतना खिलायें 
और बाँटें 
प्यार से मधु 
आज के शुभ 
दिन के 
लिये ही नहीं 
आने वाले वर्ष 
के लिये ही नहीं 
हमेशा के लिये 
इतना इतना 
हो जाये 
जो सब की 
पहुँच तक 
पहुँचता 
चला जाये 
थोड़ा थोड़ा 

आओ बिटिया 
आज तुम्हारे 
जन्मदिन 
की इस 
दावत को 
यादगार 
एक बनायें 

बेटियों के प्यार 
बेटियों के व्यवहार 
बेटियों के उदगार 

आओ 
आज के दिन 
सब को बतायें 
बेटियों के सर्वश्रेष्ठ 
होने की बात को 
 गर्व से फैलायें 

आओ बिटिया 
आज तुम्हारे 
जन्मदिन 
के साथ सारी 
बिटियाओं 
का जन्मदिन 
मनायें 
बिटिया के 
जन्मदिन 
को इतना 
यादगार 
बनायें 

आओ 
बिटिया 
हम सब 
और तुम 
मिलकर 
फूलों 
तितलियों 
भवरों 
पेड़ पौंधौं 
नदी पहाड़ 
बादल 
समुद्र 
के साथ 
तुम्हारा 
जन्मदिन 
मनायें 
कुछ इस 
तरह से 
जैसे 
सब कुछ 
मिलकर 
इंद्रधनुष 
बन जाये
प्रकृति में 
प्रकृति का 
समावेश 
हो जाये 
याद करें 
सारी 
बेटियों को 
प्रार्थना करें 
सब के लिये 
सारी की 
सारी दुआयें 
तुम्हारे लिये 
एकत्रित 
कर लायें 
आओ 
बिटिया
आज 
मनायें 
हम सब 
मिलकर 
तुम्हारा 
जन्मदिन। 

 चित्र साभार: www.ahsbt.co