उलूक टाइम्स: आने वाला
आने वाला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आने वाला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 31 दिसंबर 2014

जाते जाते आने वाले को कुछ सिखाने के लिये कान में बहुत कुछ फुसफुसा गया एक साल


बहुत
कुछ बता गया 
बहुत
कुछ सिखा गया 
याद
नहीं है सब कुछ 
पर
बहुत कुछ
लिखा गया एक साल 

और
आते आते 
सामने से साफ साफ 
दिख रहा है अब

सीटी बजाता जाता हुआ एक साल 

पिछले
सालों की तरह 
हौले हौले से
जैसे मुस्कुरा कर

अपने ही 
होंठों के अन्दर अन्दर कहीं
अपने ही
हाथ का अँगूठा 
दिखा गया एक साल 

अच्छे दिन 
आने के सपने 
सपनों के सपनों में भी 

बहुत
अन्दर अन्दर तक कहीं 
घुसा गया एक साल 

असलियत 
भी बहुत ज्यादा खराब 
नहीं दिख रही है 
अच्छे अच्छे हाथों में 
एक नया साफ सुथरा 
सरकारी कोटे से थोक में खरीदे गये 
झाड़ुओं में से एक झाडू‌ 
थमा गया एक साल 

लिखने को 
इफरात से था 
बहुत कुछ खाली दिमाग में था 
शब्द चुक गये लिखते लिखते 
पढ़ने वालों की 
पढ़ने की आदत छुड़ा गया एक साल 

ब्लाग बने कई नये 
पुराने ब्लागों के पुराने पन्नों को 
थूक लगा लगा कर 
चिपका गया एक साल 

अपनी अपनी अपने घर में 
सबके घर की सब ने कह दी 

सुनने वालों को ही बहरा 
बना गया एक साल 

खुद का खाना खुद का पीना 
खुद के चुटकुल्लों पर 
खुद ही हंस कर 

बहुत कुछ 
समझने समझाने की किताबें 
खुद ही लिखकर 

अनपढ़ों को बस्ते भर भर कर 
थमा गया एक साल 

खुश रहें आबाद रहें 
हिंदू रहें मुसलमान रहें 
रहा सहा आने वाले साल में कहें 

गिले शिकवे बचे कुचे 
आने वाले साल में 
और भी अच्छी तरह से लपेटने के नये तरीके 
सिखा गया एक साल । 

चित्र साभार: shirahvollmermd.wordpress.com