उलूक टाइम्स: ठीकरा
ठीकरा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ठीकरा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 19 जुलाई 2012

किसी का भी जुर्म हो वो तेरा बहूरानी


स्कूल कालेज 
सरकारी हो
या 
गैर सरकारी 

किसी की
संपत्ति थोड़े 
ना हो जाता है

उस पर 
अधिकार 
होता है
तो 
केवल उसका 

जिसकी
दीवार से 
आसानी से कूड़ा
शिक्षाकेन्द्र के 
अंदर तक 
किसी तरह 
फेंका जाता है

फायदे ही 
फायदे 
गिन लीजिये 
अंगुलियों में 

उस
के लिये 
जो ऎसी
जगह पर 
मकान एक 
बना ही 
ले जाता है

घर तक 
जाने के लिये
मेटल्ड रोड 
स्कूल ही
दरवाजे तक 
खुद ही 
पहुँचा जाता है

कार रख 
सकता है 
अपनी

और 
किराये पर 
दूसरे तीसरे 
की भी

गैरेज बनाने 
के खर्चे से 
सीधे सीधे 
बच जाता है

बेवकूफ 
मैदान इसी के 
तो काम 
में आता है

फर्नीचर
की 
जरूरत में 
चारपाईयों 
की ही हो 
सकती है 

क्योंकि वो ही 
एक फर्नीचर 
होता है जो 
कालेज में 
कम ही 
खरीदा 
जाता है 

कुर्सी मेज 
कितनी हैं 
कौन गिनने में 
लगा रहता है 

अगर कोई 
अपने घर 
को भी 
दो चार एक 
उठा ले 
जाता है 

गाय पालन 
आसान 
और गाय 
का दूध 
सस्ता मिल 
जाता है 

घास मैदान 
में उगती है 
और 
गोबर कालेज 
का जमादार 
जब
उठा ले जाता है

पानी बिजली 
की
जरूरत 
रात को तो 
होती नहीं वहां 

इसलिये ये 
दोनो रात के 
लिये ही बस 
ले जाता है 

देखो कितना 
मितव्ययी होकर
बर्बाद होने से 
दोनो महंगी 
चीजों को 
बचाता है

अब इन 
छोटी छोटी 
चीजों को 
कहने के लिये 
किसके पास 
फुर्सत है

स्कूल कालेज 
किसी का 
अपना ही 
घर जैसा 
थोड़े ना 
हो जाता है

ज्यादा
ही 
परेशानी
किसी 
को हो 
रही होती है 
समस्याओं
से 
इस तरह 
की
कहीं तो 

दिल्ली में 
बैठी तो है 
इंदिरा की बहू 

उसके के 
सर में जाकर 
इसका भी 
ठीकरा
फोड़ने में 
क्या जाता है।