उलूक टाइम्स: भारत एक खोज
भारत एक खोज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भारत एक खोज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 8 सितंबर 2019

नेहरू के भूत ने ही पक्का प्रज्ञान को चाँद पर गिराया है



भारत एक खोज

एक
बेवकूफ था

पता नहीं
क्या खोज पाया

क्या खोया
क्या पाया

चन्द्रयान
से भेजा गया
एक पार्सल

जरूर वही होगा

उसी
ने होगा
गिराया

परिपक्व
हो चुके हैं हम
समझते हैं
समझ होनी
जरूरी है

आस पास
बहुत कुछ
होता है
बताना
किसलिये
जरूरी है

मदारी
ने ध्यान
भटकाया है

उसी
भारत
एक खोज
वाले के
भूत ने
प्रज्ञान को
लुढ़काया है

रोना
छाती पीटना
गले लगाना
पीठ थपथपाना
भी स्वाभाविक था
समझ में आया है

चन्द्रयान
मंगलयान
फिर कभी
उड़ लेगा

मदारी
को मौका
फिर फिर
मिलेगा

जमूरे
गजब हैं
पता नहीं है
उनके चरण
किधर हैंं

तीव्र इच्छा है
चूमने हैं छूने हैं

ऐसा समय
भारत
का आयेगा
सपने में
कभी भी
नहीं आया है 

‘उलूक’
किसी
मंदिर में जा
पण्डित से
जॉप करवा

कुल्हाड़ी पर
पैर मारने
का आदेश
किसने दिया है
और
क्यों कर के आया है

‘ब्लॉग सेतू’
रैंक ने
नाराज
हो कर
फिर से
ऊपर की
ओर हो
मुँह
चिढ़ाया है ?

चित्र साभार: https://pixabay.com/