उलूक टाइम्स: शोक
शोक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शोक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 22 जुलाई 2015

पागल एक होगा सारा निकाय कैसे पागल हो जायेगा



 (दुनियाँ के किसी भी कोने मे  मरे लोगों के लिये श्रद्धांजलि इस क्षमा के साथ कि ब्लाग जगत में आज भी छुट्टी नहीं की गई )
पंजीकृत 
पागल 
होने
के लिये 

क्या
करना चाहिये 

कौन बतायेगा 

एक पागल 
एक ही होता है 

अपनी तरह 
का होता है 

कोई 
दूसरा पागल 

उसकी सहायता 
के लिये 

आखिरकार 
क्यों
आगे आयेगा 

अब 
सभी लोग 
पागल तो 
हो 
नहीं सकते हैं 

इसलिये 
जो ऐसा 
सोचने 
लग जाये 

वही तो 
सबसे बड़ा 
पागल 
कहलायेगा 

कुछ 
हो जाये 

कहीं 
दुनियाँ के 
किसी कोने में 

उसके लिये 
खुद के घर में 

इतना बड़ा रोना 
शुरु हो जायेगा 

समझ 
में नहीं 
आती हैं 
कभी 

इस तरह की 
हरकतें 

विज्ञान 
के 
हिसाब से 

या 
मनोविज्ञान 
के 
हिसाब से 

कौन
किस से 
क्या कहे 

जब 
घर ही 
पागलों 
से 
भर जायेगा 

अब 
क्या सोचना 

क्या कुछ 
समझना 

कैलीफोर्नियाँ 
में 
मर गये 
शेर के लिये 

जब 
करेगा शोक 

तेरे घर का शेर 

पाठक 
तब तेरे समझ में 

शायद 
कुछ आयेगा 

एक दिन 
खाना 
क्यों नहीं बना 

किस से 
पूछने जायेगा 

बात 
एक पागल 

और 
सारे पागलों 
की 
हो रही होगी 
जहाँ 
कहीं भी 

‘उलूक’ जैसे 
किसी 

एक पागल को 

पागल है 
कह 
दिया जायेगा । 
चित्र साभार: www.fotosearch.com