उलूक टाइम्स: बाअदब बामुलाहिजा होशियार सब्र कर जल्दी ही आ रहे हैं ठेकेदार

बुधवार, 16 अक्तूबर 2013

बाअदब बामुलाहिजा होशियार सब्र कर जल्दी ही आ रहे हैं ठेकेदार


सरकार के 
एक खेत में उगी हुई 
सरकारी फसल 
उसको खुले आम चरते हुऐ 
सरकार के ही पाले पोसे 
गाय बैल घोड़े भेड़ बकरियां 

सरकार से 
पेट पालने के लिये मिली 
घास को नहीं खा रहे हैं 

अपने अपने 
खेतों में 
जा कर रख आ रहे हैं 
क्या करेंगे उसका 
किसी को कुछ भी नहीं बता रहे हैं 

बैल बैलों के साथ 
घोड़े घोड़ों के साथ नजर आ रहे हैं 

बकरियां और भेड़ें 
मेंमनो को झुनझुने थमा कर 
बहला रहे हैं 

खेत के मालिक लोग 
सरकार के पास पहुंच कर 
बड़ी पूजा करवाने का कुछ जुगाड़ लगा रहे हैं 

सरकार के
दूसरे 
खेत के किसान लोग
जो 
अपने खेतों में नहीं जा रहे हैं 
सरकार को काले चश्मे पहुंचाने का जुगाड़ लगा रहे हैं 

उजड़ते हुऐ 
खेत के किसानों को
मेडल 
दिलवाने के लिये
विपक्ष के लोगों को भी बहकाने में 
सफल होते नजर आ रहे हैं 

मजबूर सरकार क्या करेगी 
जिसको खुद डी कम्पनी के लोग चला रहे हैं 

खेत दर खेत में 
चल पड़ी है इसीलिये हवा एक जैसी 
हर जगह खेत वाले अपनी अपनी लहलहाती 
फसलों को खोदते जा रहे हैं 

कोई किसी से नहीं डर रहा है 
किसी को ऐ कम्पनी का भरोसा है
कोई डी कम्पनी तक 
सीधे अपनी भी पहुंच बता रहे हैं

‘उलूक’ 
और उसके ही जैसे कुछ
और 
बेवकूफ
डाल कर कान में अंगुली
आसमान को
ताकते 
नजर आ रहे हैं ।

चित्र सभार: https://simpsons.fandom.com/

6 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत सुन्दर और सटीक अभिव्यक्ति...

    जवाब देंहटाएं
  2. नमस्कार आपकी यह रचना वृहस्पतिवार (17-10-2013) को ब्लॉग प्रसारण पर लिंक की गई है कृपया पधारें.

    जवाब देंहटाएं
  3. हम तो आपकी बात कहने के कायल हैं ..

    जवाब देंहटाएं