उलूक टाइम्स: व्हिस्की दिवस
व्हिस्की दिवस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
व्हिस्की दिवस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 1 जून 2016

मुश्किल है बहुत अच्छी भली आँखों के अंधों का कोई करे तो क्या करे


अच्छा है 
सफेद पन्ने पर खींचना कुछ लकीरें
सफेद कलम से सफाई के साथ

किसे समझनी होती हैं लकीरें
फकीरों के रास्ते में हरी दूब हो या मिट्टी
शिकायत चाँद और चाँदनी की भी
करे कोई तो क्या करे

अपनी अपनी आँखों से 
हर कोई देखता है नीम को
अब देख कर भी नीम की हरियाली से
कढ़वाहट आ रही है कहे कोई
तो कोई क्या कहे और क्या करे

व्हिस्की दिवस है सुना आज
पीने वाले क्या कर रहे होंगे
कौन पता करे 
किससे पता करे कितना पता करे

घोड़े दबाने के शौक रखने वाले
बड़े शौक से बनाते हैं आदमी को बंदूक
घर से लेकर गली मोहल्ले और शहर में

घोड़े हर जगह
चार टाँग और एक पूँछ वाले मिलें
ये भी कौन सा जरूरी है
मिलें भी तो घोड़े भी करें तो क्या करें

सारी आग लिखने की सोचते सोचते
बची हुई राख लिख लेने के बाद

कौन ढूँढे चिंगारी
बचे खुचे जले बुझे में क्यों ढूँढे सब कुछ

पता होना जानना देखना
वो सब जो सब देखते हैं
देखने वाले भी क्या करेंं

बेवकूफों की तरह
रोज का रोज कह देने वालों की लाईन

अकेला बना कर
खुद अपनी छाती पीटने
वालों का कोई करे तो क्या करे

कोई इलाज नहीं है उलूक तेरा
शरीफों के बीच शरीफ कुछ करें
तो तेरा क्या करें

नंगों के बीच में जा कर भी
देख कभी
कौन किस तरीके से करे
क्या करे और कैसे करे ।

चित्र साभार: www.canstockphoto.com