उलूक टाइम्स

रविवार, 28 दिसंबर 2014

फिसलते हुऐ पुराने साल का हाथ छोड़ा जाता नहीं है


शुरु के सालों में होश ही नहीं था
बीच के सालों में
कभी पुराने साल को जाते देख अफसोस करते
और नये साल को आते देख
मदहोश होकर होश खोते खोते
पता ही नहीं चला कि बहुत कुछ खो गया

रुपिये पैसे की बात नहीं है
पर बहुत कुछ से कुछ भी नहीं होते होते
आदमी दीवालिया हो गया

पता नहीं समझ नहीं पाया
उस समय समझ थी
या अब समझ खुद नासमझ हो गई

साल के बारहवें महीने की
अंतिम तारीख आते समय
कुछ अजीब अजीब सी सोच
सबकी होने लगी है
या
मेरे ही दिमाग की हालत
कुछ ऐसी या वैसी हो गई है

पुराने साल को हाथ से फिसलते देख
अब रोना नहीं आता है 
नये साल के आने की कोई खुशी नहीं होती है
हाथ में आता हुआ एक नया हाथ
जैसे पकड़ा जाता नहीं है

पता होता है
तीन सौ पैंसठ दिन पीछे के
जाने ही थे चले गये हैं
तीन सौ पैंसठ आगे के आने है
आयेंगे ही शायद आना शुरु हो गये हैं

खड़ा भी रहना चाहो
बीच में सालों के
बिना इधर हुऐ
या बिना उधर हुऐ ही
ऐसा किसी से किया जाता नहीं है

इक्तीस की रात
कही जा रही है कई जमानों से
कत्ल की रात
यही राज तो किसी के
समझ में आता नहीं है
जिसके आ जाता है
वो भी समझाता नहीं है ।

चित्र साभार: community.prometheanplanet.com
'सरगोशीयों के स्वर' में मुद्रित 11  पृ 35