उलूक टाइम्स: जुलाई 2019

रविवार, 28 जुलाई 2019

जरूरी है अस्तित्व बचाने या बनाने के लिये खड़े होना किसी ना किसी एक भीड़ के सहारे भेड़ के रेवड़ ही सही


जरूरी है
मनाना
जश्न 

कुत्तों के द्वारा
घेर कर
ले जायी जा रही
भेड़ों के  रेवड़ से
बाहर रहकर
जिन्दा बच गयी
भेड़ के लिये

गरड़िया
गिनता है भेड़ 

रेवड़ से बाहर
जंगल में
शेर की
शिकार
हो गयी भेड़ेंं

घटाना
जरुरी नहीं होता है

भीड़
भीड़ होती है
भीड़ का
चेहरा नहीं होता है

जरूरी भी
नहीं 
होता है कोई आधार कार्ड
भीड़ के लिये 

गरड़िये को
चालाक
होना ही पड़ता है

भेड़ें बचाने
के लिये नहीं

झुंड
जिन्दा रखने के लिये

भेड़ें बचनी
बहुत जरूरी होती हैंं
संख्या नहीं

लोकतंत्र
और भीड़तंत्र
के अलावा
भेड़तंत्र का भी
एक तंत्र होता है 

होशियार
लम्बे समय
तक जीते हैं

मूर्ख
मर जाते हैं
जल्दी 
ही
अपने
कर्मों के कारण 

जन्म भोज
से लेकर
मृत्यू भोज तक
कई भोज होते हैं

बात
आनन्द
ले सकने
की होती है

उसके
लिये भी
किस्मत होनी
जरूरी होती है 

इक्यावन
एक सौ एक
से लेकर करोड़
यूँ ही फेंके जाते हैं

किसी
एक भंडारे में
कई लोग
पंक्ति में बैठ कर
भोजन करते हुऐ
सैल्फी खिंचाते हैं

भेड़ेंं
मिमियाने में ही
खुश रहती होंगी
शायद

उछलती कूदती
भेड़ों
को देखकर
महसूस होता है

‘उलूक’
भेड़ें बकरियाँ
कुत्ते बन्दर गायें
बहुत कुछ सिखाती हैं

किस्मत
फूटे हुऐ लोग
आदमी
गिनते रह जाते हैं

आदमी
गिनने से
तरक्की नहीं होती है

जानवरों की
बात करते करते
बिना कुछ गिने

कहाँ से कहाँ
छ्लाँग
लगायी जाती है

स्टंट
करने वाले
बस
फिल्मीं दुनियाँ
में ही
नहीं पाये जाते हैं

बिना डोर की
पतंग
उड़ाने की
महारत
हासिल कर गये लोग

चाँद में
पतंग रख कर
वापस भी आ जाते हैं

वैज्ञानिक
हजार करोड़
से उड़ाये गये
राकेट के
धुऐं के चित्र
देख देख कर

अपने कॉलर
खड़े करते हैं
कुछ
ताली बजाते हैं
कुछ
मुस्कुराते हैं ।

चित्र साभार: www.clipartlogo.com

गुरुवार, 18 जुलाई 2019

सच की जरूरत है भी नहीं वैसे भी वो अब कहीं भी दूर दूर तक नजर भी नहीं आता है


एक भी
नहीं
छिपता है
ना
मुँह छिपाता है

सामने से
आकर
गर्व के साथ
खड़ा
हो कर
मुस्कुराता है

मुखौटा
लगाने की
जरूरत भी
नहीं समझता है

पकड़ा
गया होता है
फिर भी
नहीं
घबराता है

सफेद
कागज के ऊपर
इफरात से
फैला हुआ
काला
बहुत कुछ

कितनी कितनी
कहानियाँ
बना बना कर

तालियाँ
बटोरता हुआ

इधर से उधर
यूँ ही
मौज में
आता है
और
चला जाता है

किसे
समझाये
और
कैसे
समझाये कोई
उस बात को

जिसे
एक
नासमझ

नहीं
समझने
के कारण ही
लिख लिखा कर यहाँ

जैसे
पूछने
चला आता है

किसी का
दोष नहीं है

सबको
अपनी अपनी
आँखों से
अपने आसपास
अपने अपने
हिसाब का ही
जब
साफ साफ
दिखायी
दे जाता है

और
उसी के पीछे
सारा
सब कुछ
उनके ही
हिसाब का
बेमतलब

धुँधला कर
धूँऐं के बादल
की तरह
उड़ उड़ा कर
उड़न छू
हो जाता है

रहने दे
‘उलूक’

तेरी
रोज की
बकबक से
उकता कर

देखता
क्यों नहीं है
ऐलेक्सा रैंक भी

शर्मा शर्मी से
ऊपर की ओर
उखड़ कर
चला जाता है

समझ में
नहीं आता है

जमाने के
हिसाब से
बहुसंख्यक

तू
क्यों नहीं
हो पाता है

शहर की
छोटी सी खबर

जोरों से
उड़ रही होती है

और
तू खार खाया
अपने ही बालों को

खुजला खुजला कर
नोच खाता है

चश्मा
लगा कर देख
और
सोच

भगवान शिव
आज ही
धन्य हो गये
यूँ ही

काफिले में
मंतरी और संतरी
के
पीछे पीछे
खिंची फोटुकों
के आगे

सोशियल मीडिया भी

जब
हर हर महादेव
कह कह कर

मान्यवरों
के गले में

मालायें

और
चरणों में
उनके

फूल
चढ़ाता है

इसी से
बात शुरु हुई थी

इसे
‘झूठ जी’
कहा जाता है

और
बस यही है
जो
बहुत आगे
पहुँच कर
चला आता है

 और
सच की
जरूरत

है भी
नहीं
वैसे भी

वो
अब
कहीं भी
दूर दूर तक

नजर 
भी 
नहीं
आता है ।

चित्र साभार: wwyeshua.wordpress.com

शनिवार, 13 जुलाई 2019

एक भीड़ को देखते देखते भीड़ में शामिल हो लेने का खामियाजा भुगतना ही पड़ता है मुस्कुराना ठीक है रोने ले से भी वैसे कुछ नया होना भी नहीं है


लिखना लिखाना
ठीक है

सब लिखते हैं

लिखना भी
जरूरी है

सही है

गलत
कुछ कहीं

वैसे भी

होता ही नहीं है

वहम है

है कह लेने में

कोई बेशर्मी
भी नहीं है

कुछ
लेखक होते हैं
पैदायशी होते हैं

बुरा भी नहीं है

कुछ
लेखक पैदा
नहीं होते है

माहौल
बना देता है

क्या किया
जा सकता है

कहना
नहीं चाहिये

कहना भी नहीं है

परेशानी

बकवास
करने वाले
के लिये है

बकबक
लिख लिखा कर

लेखकों की
भीड़ के बीच में

खो जाना

बहुत
बुरी बात है

समझ में
आने के दिन
आ जाने चाहिये

कई
सालों तक

इस तरह
भटकना

ठीक
भी नहीं है

गालियाँ
पड़ती हैं

अच्छा है

पड़नी भी
जरूरी हैं

किसने
कहा होता है

औकात
के बाहर
निकल कर
समझाना

बेबात में बात को

हर किसी की
समझ की

सीमा है

समझाने वाला
बेसमझ
नहीं है

किससे
पूछा जाये

समझने
समझाने की

किताबें
भी नहीं हैं

‘उलूक’

बकवास
करने में

बुराई
कुछ नहीं है

बकवास कर
लिख लिखा
देने से अच्छा

कुछ नहीं है

लिखा लिखाया
देख कर

किताब
हो जाने का
वहम हो जाये

बुरी बात है

इससे
निकल जाना

सबसे
अच्छी बात है

सालों
लग भी गये

कोई
नयी बात
भी नहीं है

देर आयद दुरुस्त आयद

सटीक मुहावरा है

वहम
टूटने
के लिये
 ही होते हैं

टूट जाये
अच्छा है

बने रहना
बस
इसी एक का

अच्छा नहीं है

और

बिल्कुल
भी नहीं है ।

चित्र साभार:
https://in.one.un.org

मंगलवार, 9 जुलाई 2019

खुद अपना मन्दिर बना कर खुद मूर्ती एक होना चाहता है साफ नजर आता है देखिये अपने आसपास है कोई ऐसा जो भगवान जैसा नजर आता है


"ब्लॉग उलूक पर पच्चीस  लाख कदमों  को शुक्रिया"


भगवान बस 
भगवानों से ही 

रिश्ते बनाता है 

किसी 
आदमी से 
बनाना चाह लिया 
रिश्ता कभी उसने तो 

सब से 
पहले उसे 
एक भगवान बनाता है 

एक 
आदमी 
उसे जरा 
सा दमदार 
अगर नजर 
आ भी जाता है 

उससे 
तार मिलाने 
की इच्छा को 
उभरता हुआ 
महसूस यदि 
कर ही जाता है 

सबसे पहले 
उस आदमी से 
आदमियत 
निकाल कर 
उसे भगवान 
बनाता है 

भगवानों की 
श्रँखलायें होती है 

इंसानियत 
के साये से 
बहुत दूर होती हैं 

भगवान 
इन्सान को 
पाल सकता है 

मौज में 
आ गया कभी 
तो कुत्ता भी 
बना ले जाता है 

हर 
इन्सान 
के आसपास 

कई 
भगवान होते हैं 

कौन 
कितना 
भगवान 
हो चुका है 

समय 
के साथ 
चलता हुआ 
आदमी का 
अच्छा बुरा 
समय ही 
उसे 
समझाता है 

कुछ 
आदमी 
भगवान ने 
भगवान 
बना दिये होते हैं 

भगवान 
से बहुत 
ज्यादा 
भगवान 

उनकी 
हरकतों से 
बहता हुआ 
नजर आता है 

धीरे धीरे 
हौले हौले 
हर तरफ 
हर जगह 
बस भगवान 
ही नजर आता है 

‘उलूक’ 
देखता 
चलता है 

आदमी के 
बीच से 
होते हुऐ 
भगवान 
कई सारे 

देखने 
में मजा 
भी आता है 

आदमी 
तो आदमी 
ही होता है 

भगवान 
बना भी दिया 
अगर किसी 
ने ले दे के 

औकात 
अपनी 
फिर भी 
आदमी 
की ही 
दिखाता है


 चित्र साभार: https://making-the-web.com

बुधवार, 3 जुलाई 2019

शुभकामनाएं पाँचवें वर्ष में कदम रखने के लिये पाँच लिंको के आनन्द


बकबक-ए-उलूक

समझ में 
नहीं आता है 

जब कभी 
किसी बात पर 

कुछ 
कहने के लिये 
कह दिया जाता है 

ऐसे ही 
किसी क्षण 

एक 
पहाड़ 
बना दिया गया 

राई 
का दाना 
बहुत घबराता है 




पता 
ही नहीं 
चल पाता है 
भटकते भटकते 

एक गाँव 
कब और कैसे 

शहरों 

के बीच घुस के 
घिर घिरा जाता है 

कविता 
कहानी की 
बाराहखड़ी 
से डरते हुऐ 

किताबों के 
पन्नों के 
सपनों के बीच 

खुद को 
खुद ही 
दबा ले जाता है 

हकीकत 
जान लेवा होती है 

सब को 
पता होती है 

कोई
पचा लेता है 

कोई
पचा दिया जाता है 

समझना 
आसान भी है 
कठिन को 

समझना 
बहुत कठिन है 
सरल को भी 

लिखना 
लिखाना भी 

कभी
यूँ ही 
उलझा
ले जाता है 

कैसे बताये 
पूछने वाले को 

बकवास 
करने वाले से 
जब सीधा सपाट 
कुछ लिखने को 
बोला जाता है 

बस चार लाईन 
लिखने की ही 
आदत नहीं है 
‘उलूक’ की 

हर सीधे को 
जलेबी जरूर 
बना ले जाता है 


पाँच लिंको के आनन्द के 

पाँचवे साल में 
कदम
रखने के अवसर पर 

पता नहीं क्यों 

‘ठुमुक चलत राम चंद्र बाजत पैजनियाँ’ 

और
धीरे धीरे कदम
आगे बढ़ाता हुआ 

छोटा सा नन्हा सा
 ‘राम’
याद आता है 

राजा दशरथ 
और
रानियों से भरे 
दरबार में

लोग मोहित हैं 

हर कोई 
तालियाँ बजाता है 

शुभकामनाएं 

इसी तरह से 

हर आने वाला
देता हुआ 

‘राम’
के साथ बढ़ते हुऐ 

‘राम राज्य’
 की ओर 
चलना चाहता है 

पुन:
शुभकामनाएं 

पाँच लिंको के आनन्द
 ।