उलूक टाइम्स: आघे
आघे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आघे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 15 फ़रवरी 2015

पन्नों के पहले पन्ने पन्नों के बाद पन्ने



कुछ काले सफेद पन्ने कुछ खाली सफेद पन्ने
पन्नो से उलझते पन्ने पन्नो से निबटते पन्ने
एक दो से शुरु होकर एक हजार होते पन्ने
किसने गिनने हैं पन्ने किसने पलटने हैं पन्ने
पन्नो के ऊपर पन्ने पन्नो के नीचे पन्ने
कुछ उठे उठे से पन्ने 
कुछ आधी नींद के उनींदे उनींदे से पन्ने
कुछ सोते हुऐ से पन्ने
पन्नों की सुनते पन्ने पन्नों की कहते पन्ने
कुछ इसके यहाँ के पन्ने कुछ उसके वहाँ के पन्ने
कुछ इसके उठाते पन्ने कुछ उसके सजाते पन्ने
कुछ कुछ घटा कर लगाते पन्ने
कुछ कुछ जुड़ा कर लगाते पन्ने
कुछ बस देखने ही आते पन्ने
कुछ देख कर ही जाते पन्ने
कुछ अपने उठाते पन्ने कुछ उसके उठाते पन्ने
पन्नों की भीड़ में कुछ के कभी खो भी जाते पन्ने
पन्नों के आघे पन्ने पन्नों के पीछे पन्ने
पन्नों की कहानियों को पन्नों को सुनाते पन्ने ।

चित्र साभार: www.yoand.biz