उलूक टाइम्स

बुधवार, 29 अप्रैल 2015

इसका और उसका रहने दे ना देश सुना है जलजले से दस फिट खिसका है किसका क्या जाता है


नाम से लिखने पर बबाला हो जाता है 
इस और उस से काम चलाया जाये तो क्या जाता है 

अंधे देख रहे हैं अपने अपनो के कामों को 
कुछ कहना हो तो बहुत ही सोचना पड़ जाता है 

वैसे भी चम्मचें फैली हुई हैं इंटरनेट की दुनियाँ में 
गरीब और उसकी सोच पर बात करने वाला 
सबसे बड़ा पागल एक हो जाता है 

टी वी पर बहस देखिये 
इसका भी होता है उसका भी होता है 
देखने वाले पागलों को क्या कहा जाता है 

बूंद बूंद से भरता है घड़ा
यही बताया यही समझाया भी जाता है 
बूंद पाप की होती है बहुत छोटी सी 
उसको अंदेखा करना अभिमन्यू की तरह 
पेट के अंदर ही सिखाया जाता है 

नाम नहीं ले रहा हूँ उसका घिन आती है 
ओले पकड़ने के लिये खेतों में क्यों नहीं जाता है 
उसकी बात कही है मैंने
तेरी समझ में आ गया होगा मेरी समझ में भी आता है 

कुछ कहने की हिम्मत नहीं है तुझ में 
तेरे को क्या मतलब है

चमचे
तुझे तो उसके लिये देश को रौंदना 
अच्छी तरह आता है ।

चित्र साभार: www.123rf.com