उलूक टाइम्स: मंगलयान
मंगलयान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मंगलयान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 8 सितंबर 2019

नेहरू के भूत ने ही पक्का प्रज्ञान को चाँद पर गिराया है


भारत एक खोज 
एक बेवकूफ था
पता नहीं क्या खोज पाया
क्या खोया क्या पाया
चन्द्रयान से भेजा गया एक पार्सल
जरूर वही होगा
उसी ने होगा गिराया

परिपक्व हो चुके हैं हम
समझते हैं समझ होनी जरूरी है
आस पास बहुत कुछ होता है
बताना किसलिये जरूरी है
मदारी ने ध्यान भटकाया है
उसी भारत एक खोज वाले के
भूत ने प्रज्ञान को लुढ़काया है

रोना छाती पीटना
गले लगाना पीठ थपथपाना
भी स्वाभाविक था समझ में आया है

चन्द्रयान मंगलयान फिर कभी उड़ लेगा
मदारी को मौका फिर फिर मिलेगा
जमूरे गजब हैं 
पता नहीं है उनके चरण किधर हैंं
तीव्र इच्छा है चूमने हैं छूने हैं
ऐसा समय भारत का आयेगा
सपने में कभी भी नहीं आया है

‘उलूक’ किसी मंदिर में जा
पण्डित से जॉप करवा
कुल्हाड़ी पर पैर मारने का आदेश किसने दिया है
और क्यों कर के आया है

‘ब्लॉग सेतू’ रैंक ने
नाराज हो कर फिर से
ऊपर की ओर हो मुँह चिढ़ाया है ?

चित्र साभार: https://pixabay.com/