उलूक टाइम्स: किसलिए रट लगाए है बैठा है ये भी लिख दो और वो भी लिख दो

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

किसलिए रट लगाए है बैठा है ये भी लिख दो और वो भी लिख दो

 


कुछ आसमान पर लिख दो
कुछ सड़क पर पड़े बेकार के सामान पर लिख दो
कुछ घर पर आए मेहमान पर लिख दो
कुछ खुदा पर कुछ भगवान पर लिख दो
कहीं भी कुछ नहीं हिलेगा
आने वाले बहुत बड़े तूफान पर कुछ लिख दो

पूंछ मोटी होना शुरू होगई बाल खड़े हो जाएंगे
साहिब के साहिबान पर लिख दो
शर्म नहीं आएगी जरा भी
बलात्कार की खबर सुबह से लेकर शाम लिख दो
किसी हजूर को बना भी दिया जाएगा हजूरे आला
क्या उखाड़ लोगे आला कमान लिख दो

दिखता नहीं है न सुनाई देता है
सब फजूल है फर्जी है
अपने हिसाब का नहीं है फरमान लिख दो
पती पत्नी की लड़ाई है क्या हुआ अगर सरकार में है
करोड़ों का हिसाब है जनता के नाम लिख दो

हम भी सुलझा लेंगे हमारे लिए लिखने वाले भी
अपने अपने चिट्ठे में छपा लेंगे डरो मत बेलगाम लिख दो 
शर्म करें सवाल पूछने वाले
उनके लिए हैं हमारे पास बने बनाए जवाब
कत्लेआम बबाल लिख दो

‘उलूक’ कहते हैं तेरे ही दोस्त तुझसे 
तुझे अक्ल नहीं है
किसलिए बोलता है बेलगाम 
हजूरों के खिलाफ
कुछ सोचता भी नहीं है
कुछ नहीं करने वाले कहीं भी 
कुछ करदेने का सब कुछ
तेरे नाम लिख देंगे
किसलिए रट लगाए है बैठा है
ये भी लिख दो और वो भी लिख दो

चित्र साभार: https://medium.com/


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें