कोई ऐसी बात भी नहीं है बताने की
बातों बातों में ही
बात उठ गई कहीं लिखने लिखाने की
खबर रखते हैं कुछ लोग
सारी दुनियाँ सारे जमाने की
बात बात पर होती है आदत किसी की
बिना बात के भी यूँ ही मुस्कुराने की
लिखते नहीं हैं कभी बस पूछ लेते हैं
बात कहीं पर भी लिखने लिखाने की
बीच बाजार में कर देते हैं गुजारिश
कुछ लिखा कुछ पढ़ा जोर से सुनाने की
‘उलूक’ मिटाता है खुजली खुद ही अपनी हमेशा
कुछ लिख लिखा के जरा
ऐसी बातें होती ही कहाँ हैं
किसी को इस तरह से बताने की।
चित्र: साभार http://www.clipartpanda.com/
