उलूक टाइम्स: शुभकामनाएं पाँचवें वर्ष में कदम रखने के लिये पाँच लिंको के आनन्द

बुधवार, 3 जुलाई 2019

शुभकामनाएं पाँचवें वर्ष में कदम रखने के लिये पाँच लिंको के आनन्द


बकबक-ए-उलूक

समझ में 
नहीं आता है 

जब कभी 
किसी बात पर 

कुछ 
कहने के लिये 
कह दिया जाता है 

ऐसे ही 
किसी क्षण 

एक 
पहाड़ 
बना दिया गया 

राई 
का दाना 
बहुत घबराता है 




पता 
ही नहीं 
चल पाता है 
भटकते भटकते 

एक गाँव 
कब और कैसे 

शहरों 

के बीच घुस के 
घिर घिरा जाता है 

कविता 
कहानी की 
बाराहखड़ी 
से डरते हुऐ 

किताबों के 
पन्नों के 
सपनों के बीच 

खुद को 
खुद ही 
दबा ले जाता है 

हकीकत 
जान लेवा होती है 

सब को 
पता होती है 

कोई
पचा लेता है 

कोई
पचा दिया जाता है 

समझना 
आसान भी है 
कठिन को 

समझना 
बहुत कठिन है 
सरल को भी 

लिखना 
लिखाना भी 

कभी
यूँ ही 
उलझा
ले जाता है 

कैसे बताये 
पूछने वाले को 

बकवास 
करने वाले से 
जब सीधा सपाट 
कुछ लिखने को 
बोला जाता है 

बस चार लाईन 
लिखने की ही 
आदत नहीं है 
‘उलूक’ की 

हर सीधे को 
जलेबी जरूर 
बना ले जाता है 


पाँच लिंको के आनन्द के 

पाँचवे साल में 
कदम
रखने के अवसर पर 

पता नहीं क्यों 

‘ठुमुक चलत राम चंद्र बाजत पैजनियाँ’ 

और
धीरे धीरे कदम
आगे बढ़ाता हुआ 

छोटा सा नन्हा सा
 ‘राम’
याद आता है 

राजा दशरथ 
और
रानियों से भरे 
दरबार में

लोग मोहित हैं 

हर कोई 
तालियाँ बजाता है 

शुभकामनाएं 

इसी तरह से 

हर आने वाला
देता हुआ 

‘राम’
के साथ बढ़ते हुऐ 

‘राम राज्य’
 की ओर 
चलना चाहता है 

पुन:
शुभकामनाएं 

पाँच लिंको के आनन्द
 । 

22 टिप्‍पणियां:

  1. पाँचवे साल में
    कदम रखने के अवसर पर

    पता नहीं क्यों

    ‘ठुमुक चलत राम चंद्र बाजत पैजनियाँ’

    और
    धीरे धीरे कदम
    आगे बढ़ाता हुआ
    छोटा सा नन्हा सा
    ‘राम’
    याद आता है
    अद्भुत एवं अद्वितीय.....,

    जवाब देंहटाएं
  2. लाजवाब अंदाज आदरणीय जोशी सर। हलचल की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ और बधाइयाँ देना तो बनता है। मेरी ओर से ढेरों बधाइयाँ, पाँच लिंकों का सफर यूँ ही अनवरत चलता रहे। सभी साथ साथ प्रेमपूर्वक चलते रहें यही शुभेच्छा।

    जवाब देंहटाएं
  3. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" में गुरुवार 04 जुलाई 2019 को साझा की गयी है......... पाँच लिंकों का आनन्द पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  4. आभारी हूँ सर..आपका.स्नेह सहयोग और आशीष सदैव अपेक्षित है। सादर शुक्रिया सर।

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत सुंदर। अब वह ठुमकता राम तो 'होली खेलत रघुवीरा' की ओर बढ़ता जा रहा है।

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति 👌
    प्रणाम
    सादर

    जवाब देंहटाएं
  7. वाह बेहद खूबसूरत रचना आदरणीय

    जवाब देंहटाएं
  8. जी,आभार..
    बहुमूल्य शब्दों के लिए।

    जवाब देंहटाएं
  9. ५ साल पूरे होने पे कुछ याद आया यही सफलता है ...
    मस्त लिखा है ...

    जवाब देंहटाएं
  10. व्वाहहहह..
    आभार को किस तरह प्रकट करूँ
    कोई तो सिखाए..
    मेरे तो भैय्या हैं....
    सादर नमन..

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत ही लाजवाब सृजन अनोखे अंदाज में...
    वाह!!!

    जवाब देंहटाएं
  12. जी नमस्ते,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल शनिवार (06 -07-2019) को '' साक्षरता का अपना ही एक उद्देश्‍य है " (चर्चा अंक- 3388) पर भी होगी।

    --
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    आप भी सादर आमंत्रित है

    ….
    अनीता सैनी

    जवाब देंहटाएं
  13. वाह अति सुंदर रचना अद्भूत प्रस्तुति।सादर नमस्कार।

    जवाब देंहटाएं
  14. आदरणीय ,
    'उलूक' की जलेबी का रस सदैव ही अद्भुत और अद्वितीय स्वाद दे जाता है ।
    पाँच लिंकों के आनंद का आनंद,सृजनात्मकता सभी प्रबुद्ध जनों का साथ अनवरत यूँ ही चलता रहे इसके लिए अनेकानेक शुभकामनाएँ ।
    सादर ।

    जवाब देंहटाएं
  15. University of Perpetual Help System Dalta Top Medical College in Philippines
    University of Perpetual Help System Dalta (UPHSD), is a co-education Institution of higher learning located in Las Pinas City, Metro Manila, Philippines. founded in 1975 by Dr. (Brigadier) Antonio Tamayo, Dr. Daisy Tamayo, and Ernesto Crisostomo as Perpetual Help College of Rizal (PHCR). Las Pinas near Metro Manila is the main campus. It has nine campuses offering over 70 courses in 20 colleges.

    UV Gullas College of Medicine is one of Top Medical College in Philippines in Cebu city. International students have the opportunity to study medicine in the Philippines at an affordable cost and at world-class universities. The college has successful alumni who have achieved well in the fields of law, business, politics, academe, medicine, sports, and other endeavors. At the University of the Visayas, we prepare students for global competition.

    जवाब देंहटाएं