उलूक टाइम्स: डरना मना है /जो डर गया सो मर गया/ डरना है/ डर के आगे जीत है

मंगलवार, 14 अप्रैल 2020

डरना मना है /जो डर गया सो मर गया/ डरना है/ डर के आगे जीत है


रोज के डरे हुऐ के लिये 
कोई नयी बात नहीं है एक नया डर
या फिर हमेशा के कुछ
पुराने कई छोटे छोटे अनेक डर 

या
भयानक बड़ा सा एक डर

घेर कर डराने की कला में माहिर
एक डरे हुऐ के पैदा किये हुऐ डरों से डरते
सारे डरे हुऐ घिर गये हैं
डरों के खण्डहरों के अन्दर की
चाहरदीवारों के बीच कहीं

घर घर खेलने बुनने के आदेश का पालन
करने की जुगत लगाते हुऐ
खिसियाये नहीं हैं हर्षित हैं
बाँट रहे हैं खुश्बूदार फूलों से
लबालब भरी टोकरियों के भड़कीले चित्र

जिनके नीचे से किसी कोने में दुबका हुआ है अंधा हो चुका
काला चश्मा लगाया हुआ डर

सब पर सब कुछ लागू नहीं होता है
निडर होना दिखाना निडर होना
अलग अलग पहलू हैं

मृत्यु शाश्वत है
समय निर्धारित है आस्तिकों के लिये
नास्तिक होना गुनाह नहीं है

डर पर निडर के मुखौटे चिपकाये
सकारात्मकता के लबादे ओढ़े
मौसमी संतों के प्रवचनों के संगीत से उछलती
टी आर पी से

पेट में भरे पानी में बनती उर्मियों का
साँख्यिकी में कोई उपयोग होता है अनसुना है

ऐसे ही एक एक कर डरे हुओं का जमा होना
इशारों इशारों में किसी डरे हुऐ के
डरे सिपाहियों की फौज से
टकराने निकल पड़ना
पकड़ कर अपने अपने खाली हवा भरे पेट
गलत कहाँ है

ऐसे में ही
एक भरे पेट को शिकायत होना
दूसरे भरे पेट से
कुछ करते क्यों नहीं
का
उलाहना देना 


आप ही बता दीजिये
पेट दर्द में मालिश से हवा निकालने की दवा
 
एक जम्हाई के साथ शट डाउन का बटन का दबना
और फिर नींद का आ जाना

अपने डर तू भी निकाल ले ‘उलूक’
माहौल बना बनाया है
फिर क्या पता कब शुरु हो अगली बार
निडरों की जमात का ये खेल
डरना मना है डर के आगे जीत है वाला।

चित्र साभार: https://www.123rf.com/

27 टिप्‍पणियां:

  1. एक डरे हुऐ
    के
    पैदा किये हुऐ डरों
    से
    डरते

    सारे डरे हुऐ
    घिर गये
    हैं...बिल्कुल सही बखाना है स्थिति का!

    जवाब देंहटाएं
  2. लबादों के पीछे
    मुखौटों के नीचे
    भरे पेट की डकार
    छिप नहीं पाती
    खाली बरतनों में
    भरे सपनोंं की भात
    मुँह तक आते के पहले
    हकीकत की आँधी में
    बिखर जाती है।

    हमेशा की तरह गहरे भाव उकेरती अभिव्यक्ति सर।
    सादर।

    जवाब देंहटाएं
  3. पानी से भरे पेट का दर्द, हवा से भरे पेट का दर्द
    या फिर खा खा कर भरे पेट का दर्द... अद्भुत!!!!

    बहुत लाजवाब।

    जवाब देंहटाएं
  4. मरने के लिए
    डरना क्यूँ
    जरूरी है..
    मरा तो
    बिना डरे भी
    जा सकता है...
    सादर नमन..
    पुनश्च...
    आज का चित्र..
    पेट में दांत हैं
    कहावत को
    चरितार्थ कर रही है..
    सादर..

    जवाब देंहटाएं
  5. आपकी लिखी रचना "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" आज बुधवार 15 एप्रिल 2020 को साझा की गई है.... "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  6. पेट में भरे पानी
    में बनती
    उर्मियों
    का
    साँख्यिकी में
    कोई उपयोग होता है ...
    क्या बात है । चिंतन की इक नई तस्वीर पेश करती इस रचना हेतु साधुवाद आदरणीय जोशी जी।

    जवाब देंहटाएं
  7. 'सब पर
    सब कुछ लागू नहीं होता है
    निडर होना
    दिखाना
    निडर होना
    अलग अलग
    पहलू हैं.'
    - कोई इतना सोचे भी तो..

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत ही अच्छी पोस्ट। आगे भी इस प्रकार का लेख लिखते रहें।
    Gurjar Status | Gujjar Attitude Status (LATEST 2020)

    जवाब देंहटाएं
  9. डर को फैलाने वाले कभी तो डरें अपने डर से ...
    अच्छा व्यंग है ...

    जवाब देंहटाएं
  10. डरना नहीं चाहिए,फिर भी हम डर जाते हैं, एक निश्चित जीत के लिए थोड़ा डरना ज़रूरी है, उसके आगे ही जीत होती है।  

    जवाब देंहटाएं
  11. जी नमस्ते,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा शनिवार(१८-०४-२०२०) को 'समय की स्लेट पर ' (चर्चा अंक-३६७५) पर भी होगी
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का
    महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    आप भी सादर आमंत्रित है
    **
    अनीता सैनी

    जवाब देंहटाएं

  12. फिर
    क्या पता कब
    शुरु हो
    अगली बार

    निडरों की जमात का ये खेल

    डरना मना है
    डर के आगे जीत है
    वाला।
    हमेशा की तरह लाजवाब ,नमन

    जवाब देंहटाएं
  13. Amazing information. Feeling Proud after reading this.
    Please write bio for Instagram.

    जवाब देंहटाएं
  14. Aapne bhut ache status likha hai kuch status dil ko chu gaye Mai V Status Likhta hu Hindi Mai Ek bar Jarur Read Kare👉🏻 - फेसबुक स्टेटस 🍻 💑 😍 हिंदी

    जवाब देंहटाएं
  15. Aapne bhut ache status likha hai kuch status dil ko chu gaye Mai V Status Likhta hu Hindi Mai Ek bar Jarur Read Kare👉🏻 - इंस्टाग्राम स्टेटस 🍻 💑 😍 हिंदी

    जवाब देंहटाएं
  16. Aapne bhut ache status likha hai kuch status dil ko chu gaye Mai V Status Likhta hu Hindi Mai Ek bar Jarur Read Kare👉🏻 - इंस्टाग्राम स्टेटस 🍻 💑 😍 हिंदी

    जवाब देंहटाएं
  17. Aapne bhut ache status likha hai kuch status dil ko chu gaye Mai V Status Likhta hu Hindi Mai Ek bar Jarur Read Kare👉🏻 - पीठ पीछे धोखा शायरी

    जवाब देंहटाएं
  18. Aapne bhut ache status likha hai kuch status dil ko chu gaye Mai V Status Likhta hu Hindi Mai Ek bar Jarur Read Kare👉🏻 - Bewafa Shayari

    जवाब देंहटाएं
  19. Aapne bhut ache status likha hai kuch status dil ko chu gaye Mai V Status Likhta hu Hindi Mai Ek bar Jarur Read Kare👉🏻 - asu shayari

    जवाब देंहटाएं
  20. Aapne bhut ache status likha hai kuch status dil ko chu gaye Mai V Status Likhta hu Hindi Mai Ek bar Jarur Read Kare👉🏻 - Devil Shayari

    जवाब देंहटाएं
  21. Aapne bhut ache status likha hai kuch status dil ko chu gaye Mai V Status Likhta hu Hindi Mai Ek bar Jarur Read Kare👉🏻 - Devil Shayari

    जवाब देंहटाएं
  22. Aapne bhut ache status likha hai kuch status dil ko chu gaye Mai V Status Likhta hu Hindi Mai Ek bar Jarur Read Kare👉🏻 - heart broken shayari

    जवाब देंहटाएं
  23. Dosto aaj mane aapke liye ek behatrin article likha hai jo life Quotes hai hindi mai umid karta hu aap Saab ko bhut pasand aaye gye.
    Reality life Quotes IN Hindi

    जवाब देंहटाएं