उलूक टाइम्स: गौरी लंकेश
गौरी लंकेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गौरी लंकेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 6 सितंबर 2017

आभार गौरी लंकेश जानवरों के लिये मरने के लिये


बहुत परेशान रहते हैं लोग
जो चिट्ठाकारी नहीं समझते हैं
लेकिन चिट्ठा लेखन करने वाले पर
मिलकर बहस करते हैं

पड़ोसी का खरीदा हुआ
अखबार माँग कर पढ़ने वाले लोग
महीने के सौ दो सौ बचा कर
बहुत कुछ बाँचने का दावा करते हैं


शहर के लोग ना चिट्ठी जानते हैं
ना चिट्ठों से ही उनका कोई लेना देना है

उनकी परेशानी है
अखबार में आने से
रोक दी जा रही खबरों से
जो कहीं कहीं चिट्ठों में कुछ
गैर सरकारी लोग लिख ले जाते हैं
गौरी लंकेश हो जाते हैं
गोली खाते हैं मर जाते हैं

गौरी लंकेश एक बहाना है
लोग रोज मर रहे हैं
लिखने वाले नहीं
वो लोग जिनको पता है
वो क्या कर रहे हैं

शहर छोड़िये पूरे राज्य में
कितने चिट्ठाकार हैं जरा गिनिये
जरूरी है आप लोगों के लिये गिनना

कल कितने लोगों को गोली खानी है
कितने लोगों ने मरना है
कितने लोगों को
बस यूँ ही किसी झाड़ झंकार के
पीछे मरी हुई एक लाश हो कर तरना है

कितनों के नाम मजबूरी में
अखबार में छापे जायेंगे

‘उलूक’ ‘गौरी लंकेश’ हो जाना
सौभाग्य की बात है
तुझे पता है
सारे पूँछ कटे कुत्ते
पूँछ कटे कुत्ते के पीछे ही जाकर
अपनी कटी पूँँछ बाद में छुपायेंगे।


चित्र साभार: Asianet Newsable

'सरगोशीयों के स्वर' में मुद्रित25   पृ67