उलूक टाइम्स

शुक्रवार, 12 दिसंबर 2014

जमाने को सिखाने की हिम्मत गलती से भी मत कर जाना

ये अपना अपना
खुद का खुद क्या
लिखना लिखाना
कभी कुछ
ऐसा भी लिख
जिसका कहे
कोई जरा
इंपेक्ट फेक्टर
तो बताना
इधर से टीप
उधर से टीप
कभी छोटा सा
कभी लम्बा
सा बना ना
बिना डरे घबराये
दो चार संदर्भ
लिखे के नीचे
से छोटे छोटे
अक्षरों में कुछ
छपवा ले जाना
इधर उस पर
कुछ पैसा बनाना
उधर इस पर
इनाम कुछ
कह कहलवा
कर उठवाना
अपने आप खुद
अपनी सोच से
कुछ लिख लिखा
लेने वालों का
जनता के बीच
मजाक बनवाना
ऐसा भी क्या
एक झंडा उठाना
जिसे फहराने
के लिये
कहना पड़ जाये
हवा से भी
आ जा ना
आ जा ना
समझ नहीं सका
बेवकूफ तू
ना समझ
पायेगा कभी भी
ये जमाना भी है
उसी का जमाना
अपनी कहते
रहते हैं मूरख
‘उलूक’ जैसे
कुछ हमेशा ही
तू उसके नीम
कहे पर चाशनी
लगा कर
हमेशा मीठा
बना बना कर
वाह वाही पाना
हींग लगेगी
ना फिटकरी
ना तेरी जेब से
कभी भी इस में
कुछ है जाना
लगा रह इसका
उस से कहते हुऐ
उसका इस से
कहते चले जा ना ।

चित्र साभार: www.clker.com

गुरुवार, 11 दिसंबर 2014

कभी कर भी लेना चाहिये वो सब कुछ जो नहीं करना होता है अपने खुद के कानूनो में

कुछ देर के
लिये ही सही
अच्छा है
बहुत दूर को नहीं
अपने आस पास
को छोड़
अपने से थोड़ा
कुछ दूर को ही
देखने सुनने
की कोशिश करना
रोज देखते देखते
वही अपने या
कहीं से थोड़ा सा
भी अपने नहीं भी
कुछ गोल कुछ लम्बे
कुछ हसीन और
कुछ रोते चेहरे
यहाँ तक खुद को
भी टाल देना
हो सके तो खुद से
सुबह सवेरे देख लेना
दूर एक पहाड़ को
उस पर कहीं से
उठ रहे धुऐं को
या फिर पहाड़ की
घुमावदार सड़को
पर उतरती चढ़ती
चीटियों के आकार
की गाड़ियों
को ही सही
और दिन भर
खुश हो लेना
बंदरों के उछलने
कूदने में अपने
ही आस पास
नहीं टोकना
झुँझला कर उनको
उखाड़ने देना
खेत पर मेहनत से
अपनी लगाई हुई
फसल को
और शाम होते होते
ध्यान से सुनने
की कोशिश करना
झिंगुरों की तीखी
आवाज के साथ
जुड़े संगीत को
खोजना सियारों की
चिल्लाने में भी
कोई राग
मस्जिद से आ रही
अजान में खोजना
कोई मंत्र ध्वनी
नहीं खोलना रेडियो टी वी
समाचारों के लिये
मना कर देना फेकने को
हाँकर को कुछ दिन
शहर की खबरों से
पटे अखबारों को
अपने आस पास
बहुत अच्छा होता हुआ
या बहुत अच्छा करने वाले
बहुत दिनों तक
अच्छा अच्छा महसूस
कराते रहें और
वही सब अच्छा
अपने दिमाग में
भर भरा कर
धो धुला कर
सोच के नीरमा से
रोज लाकर रख देना
यहाँ सूखने के लिये
धूप में जैसे
भीगे हुऐ कपड़े
किसी दिन वो सब
भी करना या
कर लेने की
कोशिश कर लेना
जो नहीं करना चाहिये
जो नहीं होना चाहिये
और जो नहीं आता हो
कहीं से भी सोच में
किसी भी तरह से
अपने कानूनों को
तोड़ कर देखना
और भुगतना
सजा भी खुद से
खुद को दी गई
देख तो सही कर के
अच्छा होता है
बहुत कभी कभी ।

चित्र साभार: socialtimes.com

बुधवार, 10 दिसंबर 2014

कितने आसमान किसके आसमान


मेरे अपने खुद के कुछ खुले आसमान
खो गये पता नहीं कहाँ

याद आया अचानक आज
शाम के समय
डूबते सूरज और नीड़ की ओर
लौटते 
पक्षियों की चहचहाट के बीच

सीमाओं से बंधे हुऐ नहीं
लम्बे काले गेसुओं के बीच
चमचमाते हुऐ चाँद को
उलझा 
के रखे हुऐ हो कोई छाया सी

जैसे माँ रखती हो अपने बच्चे को
छुपा कर अपने आँचल की छाँव में

किसे याद नहीं आयेगी ऐसे अद्भुत आसमानों की

बहुत उदास हो उठी एक शाम के समय
किसी दिन अचानक

जब कई दिन से महसूस करता हुआ
गुजरता 
आसमान के नीचे से एक राही

जिसे नजर आ रहा हो
हर किसी का नोचना आसमान को
अपने पैने नाखूँनो से
खीचने के लिये उसे बस अपने और अपने लिये
आसमान के दर्द और चीख
उसके विस्तार में विलीन हो जाने के लिये हों जैसे

पता नहीं कैसे कैसे भ्रम जन्म लेते हैं
हर सुबह और हर शाम
और कितने आसमानों का हो जाता है कत्ल

दर्द ना तारे दिखाते हैं ना चाँद ना ही सूरज
उनका आना जाना बदस्तूर जारी रहता है

बेबस आसमान बेचारा
एक ऐसी चादर भी तो नहीं हो सकता
टुकड़ा टुकड़ा फटने के लिये 

ना चाहते हुऐ भी 
बट जाना
हर किसी की सोच के अनुसार उसके लिये ।

चित्र साभार: vector-magz.com

मंगलवार, 9 दिसंबर 2014

रंग देखना रंग पढ़ना रंग लिखना रंग समझना या बस रंग से रंग देना कुछ तो कह दे ना

रंग दिखाये
माँ बाप ने
चलना शुरु
किया जब
पावों पर अपने
लड़खड़ाते हुऐ
सहारे से
उँगलियों के
उनकी ही
हाथों की

रंग कम
समझ में आये
उस समय पर
आई समझ में
तितलियाँ
उड़ती उड़ती
पेड़ पौंधे फूल
एक नहीं
बहुत सारे
कौआ काला
कबूतर सफेद

अच्छाई और बुराई
खुशी और दुख:
प्यार और दुलार
रंगीन तोते मोर
और होली में
उड़ते अबीर
और गुलाल

रंग बने इंद्र के
धनुष भी पर
युद्ध कभी भी नहीं
हमेशा उमड़े
भाव रंगीन

रंगों के साथ
रंगों को देखकर
छूकर या
आत्मसात कर
बिना भीगे भी
रंगों से रंगों के
रंगो का देवत्व
कृष्ण का हरा
या राम का हरा

कभी नहीं हरा सका
रंगो को रंगों
के साथ खेलते हुऐ
जैसे अठखेलियाँ
रंगों के ही
धनुष तीर और
तलवार होने
के बावजूद
लाल रंग देख
कर कभी
याद नहीं आया
खून का रंग तक

सालों गुजर गये
ना माँ रही
ना बाप रहे
पूछें किससे
सब बताते बताते
क्यों छिपा गये
रंगों के उस रंग को

जिसे देख कर
निकलने लगें
आँसू उठे दिल
में दर्द और
महसूस होने लगे
रंग का रंग से
अलग होना
समझ में आने लगे
काले का काला
और सफेद का
बस और बस
सफेद होना
रंग का टोपी
झंडा मफलर
और कपड़ा होना

एक नटखट
परी सोच का
बेकाबू बदरंग
जवान होना
रंग जीवन
के लिये
या जीवन
रंग के लिये
हो सके तो
तुम्हीं पूछ लेना
समझ में आ जाये
कभी कुछ इसी तरह
‘उलूक’

रंग को समझना
अगर कुछ भी
तो कुछ रंगों को
मुझे भी एक बार
फिर से समझा देना ।

चित्र साभार:
background-pictures.picphotos.net

सोमवार, 8 दिसंबर 2014

किसी के दिल को कैसे टटोला जाता है कहीं भी तो नहीं बताया जाता है


बहुत कोशिश 
और
बहुत मेहनत 
करनी पड़ती है 
सामने वाले के दिल को 
टटोलने के लिये 

पहले तो
दिल 
कहाँ पर है 
यही अँदाज नहीं हो पाता है 

दूसरा 
अपना 
नहीं किसी और का 
दिल टटोलना होता है 
इसलिये 
उससे पूछा भी नहीं जाता है 

डाक्टर दिल का 
साथ लेकर 
खोजना शुरु करने का भी 
एक रास्ता नजर आता है 

लेकिन
डाक्टर 
तो उस दिल की 
बात समझ ही नहीं पाता है 
जिसे पान के पत्ते की शक्लों में 
ज्यादातर फिल्मों के पोस्टरों में 

या फिर
किसी 
स्कूल के पास 
के पेड़ो की छालों में 

ज्यादातर 
कीलों से खोद कर उकेरा जाता है 

इस सब के बीच में 
कई कई जमाने गुजर जाते हैं 
और बेचारा अपना खुद का दिल 
खुद से ही भूला जाता है 

अच्छा नहीं होता है 
बहुत ज्यादा उधेड़बुन में उलझ कर रहना 

और फिर
क्यों 
टटोलना किसी और का दिल 
होते हुऐ अपने खुद के पास भी 

अच्छा होता है 
अपने ही दिल से पूछ लेना 
अपने ही दिल का हाल भी 
कभी कभी 

वो बात अलग है 
खाली दिल को टटोलने में 
मजा उतना नहीं आता है 

ना ही कुछ 
मिलता है 
खुद के दिल को टटोलने के बाद 

वैसे भी
खाली 
जगहों को आखिर 
कितनी बार किसी से खाली खाली में 
बस एक खालीपन को ढूँढने के लिये 
टटोला जाता है । 

चित्र साभार: www.freelargeimages.com