उलूक टाइम्स: अल्बर्ट पिन्टो गुस्सा भूल जाता है लीला देख कर कल्कियों की भुनभुनाता है

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

अल्बर्ट पिन्टो गुस्सा भूल जाता है लीला देख कर कल्कियों की भुनभुनाता है

 


घर के राम कृष्ण हनुमान को साथ ले
सड़क कोई एक नापने निकल जाता है
अल्बर्ट पिन्टो गुस्सा भूल जाता है
लीला देख कर कल्कियों की भुनभुनाता है

समझने में गलतियाँ करता है अनेकों एक साथ
सीधे रास्ते में ही उलझ जाता है
दिखाने को बनाए चित्र अपने रंगों से भरे
अंधे साथ रखता है उन्हें मनाता है

सुनाने को कहानियां देखी हुई खुद की
बहरों को सुबहो शाम आवाजें लगाता है
लूले गाते हैं गीत लिखे भक्ति भाव से उसके
यही आगास नई रागों की धुन बनाता है

भरम होते हैं टूट कर गिरते भी हैं पता नहीं
बेखयाली उन्हें फिर से चुन उठाता है
‘उलूक’ खुद समझता है समझ गया है खुद का लिखा
फिर से समझाने को चला आता है |

चित्र साभार : https://www.wallpaperflare.com/

4 टिप्‍पणियां:

  1.  आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों के आनन्द में गुरुवार 30 जुलाई, 2026 को लिंक की जाएगी ....  http://halchalwith5links.blogspot.in  पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  2. समझने में गलतियाँ करता है अनेकों एक साथ
    सीधे रास्ते में ही उलझ जाता है
    दिखाने को बनाए चित्र अपने रंगों से भरे
    अंधे साथ रखता है उन्हें मनाता है

    —ग़ज़ब का लेखन
    -नमन वन्दन

    जवाब देंहटाएं
  3. अल्बर्ट पिन्टो गुस्सा जरूरी है

    जवाब देंहटाएं