उलूक टाइम्स: अखबार-ए-उलूक
अखबार-ए-उलूक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अखबार-ए-उलूक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 28 नवंबर 2026

गिद्द नहीं दिख रहे हैं कई सालों से

लाशें जंगल में पड़ी दिख रही हैं पूरी हैं जरा सा भी नहीं नुच रही हैं
धीमे धीमे आराम आराम से सिकुड़ रही हैं खुद ही निपट रही हैं

जंगल भी अब जंगल कहाँ रह गए हैं खुद में खुद ही सिमट रहे हैं
जानवर भी सारे हौले हौले शहर की ओर चल रहे हैं निकल रहे हैं

शहर में भीड़ बड़ गई है सड़क है गाड़ियां हैं दुपहिये टहल रहे हैं
दिन में बंदर उछल रहे हैं सूरज ढला नहीं तेंदुए घूमने निकल रहे हैं

मुद्दे छुप रहे हैं मुद्दों के पीछे ही खिसिया के खुद ही फिसल रहे हैं
झंडे डंडों का त्योहारी सीजन बस आहट से ही चोले बदल रहे हैं

गिद्द नहीं दिख रहे हैं कई सालों से कई कई फलसफे निकल रहे हैं
‘उलूक’ बंद कर ले आंखें फिर से वो सब अब आदमी में बदल रहे हैं |

चित्र साभार: https://www.pinterest.com/

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

किसलिए रट लगाए है बैठा है ये भी लिख दो और वो भी लिख दो

 


कुछ आसमान पर लिख दो
कुछ सड़क पर पड़े बेकार के सामान पर लिख दो
कुछ घर पर आए मेहमान पर लिख दो
कुछ खुदा पर कुछ भगवान पर लिख दो
कहीं भी कुछ नहीं हिलेगा
आने वाले बहुत बड़े तूफान पर कुछ लिख दो

पूंछ मोटी होना शुरू हो गई बाल खड़े हो जाएंगे
साहिब के साहिबान पर लिख दो
शर्म नहीं आएगी जरा भी
बलात्कार की खबर सुबह से लेकर शाम लिख दो
किसी हजूर को बना भी दिया जाएगा हजूरे आला
क्या उखाड़ लोगे आला कमान लिख दो

दिखता नहीं है न सुनाई देता है
सब फजूल है फर्जी है
अपने हिसाब का नहीं है फरमान लिख दो
पती पत्नी की लड़ाई है क्या हुआ अगर सरकार में है
करोड़ों का हिसाब है जनता के नाम लिख दो

हम भी सुलझा लेंगे हमारे लिए लिखने वाले भी
अपने अपने चिट्ठे में छपा लेंगे डरो मत बेलगाम लिख दो 
शर्म करें सवाल पूछने वाले
उनके लिए हैं हमारे पास बने बनाए जवाब
कत्लेआम बबाल लिख दो

‘उलूक’ कहते हैं तेरे ही दोस्त तुझसे 
तुझे अक्ल नहीं है
किसलिए बोलता है बेलगाम 
हजूरों के खिलाफ
कुछ सोचता भी नहीं है
कुछ नहीं करने वाले कहीं भी 
कुछ कर देने का सब कुछ
तेरे नाम लिख देंगे
किसलिए रट लगाए है बैठा है
ये भी लिख दो और वो भी लिख दो

चित्र साभार: https://medium.com/


गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026

बापू आ ही जाना याद कल भी चलो



रास्ते अब दूर दूर तक कहीं भी
आसपास अपने नजर नहीं आते हैं
किसी ने अभी याद दिलाया मगर
हम तो कहीं भी आते जाते नहीं हैं

छोड़ ही दिए तेरे बताए सारे रास्ते
रास्तों में ही कहीं नहीं बताते हैं
किसने चलना है अब कहीं
तेरा नाम आते ही रास्ते बदल जाते हैं

परछाइयां ढक दी गई हैं मूर्तियों की
बुत के चित्र से आग जलाते हैं
कैसे करे कोई तर्पण कोई अर्पण
यहाँ खंजर बेबात पर निकल जाते हैं

तू मानुष ही रहा ताजिंदगी जहाँ
वहां आदमी के मंदिर बनाए जाते हैं
तेरे बारे में बातें करें भी करें कैसे
सत्य ही अहिंसा को अधर्म बताते हैं

‘उलूक’ कैसे बचेगा कब तक बचेगा
रोशनी सारे अंधे अब अंधेरे में ही पढ़ाते हैं
बापू आ ही जाना याद कल भी चलो
जब तक लाठी चश्मे धोती हम नहीं बेच खाते हैं |

चित्र साभार: https://www.google.com/

सोमवार, 14 सितंबर 2009

संवेदना


कमप्यूटर
को 
संवेदनशील
बनाना है 

चाँदनी, खुश्बू
चूडियों की खनक,
पायल की झंकार

का
प्रोग्राम 
बनाना है।

दोस्ती, प्यार, 
ममता
की 
फ्लोपी
से
ही काम 
चल जाए

नयी पीढ़ी
को 
बस इतना
ही तो 
समझाना है ।

रविवार, 13 सितंबर 2009

सत्ता


बरसोंं के 

कौओं 
के राज से 
उकताकर

कबूतरोंं 
ने सत्ता सम्भाली

और 
अब 
वे भी बहुत अच्छा 

कांव कांव 
करने लगे हैं।

शनिवार, 12 सितंबर 2009

परिचय

कुत्ता होता मैं
धोबी का छोड़ कर किसी का भी होता

कहते हैं कुत्ता वफादार होता है
अगर मैं कुत्ता होता तो क्या वफादार होता ?
ये अलग प्रश्न है

थोड़ी देर के लिये सही 
कुत्ता होने मे भी क्या परेशानी है ?
पूंछ हिलाता जीभ लपलपाता
डांठ पड़ने पर पूंछ अपनी दबाता

काश ! सब कुत्ते होते 
सब कुत्ते होते तो फिर आदमी का क्या होता ?
तब शायद मुहावरा बनता
कुत्ते का आदमी वफादार होता है

आदमी बिन कुत्ता और कुत्ते बिन आदमी जंचता नहीं
कुत्ते भी रहें और आदमी भी
पर
कुत्ता बनने की प्रायिकता ज्यादा हो जाये

दोनो नहीं होंगे 
तो आदमी कुत्ते को डांठेगा कैसे ?
और कुत्ता भी आदमी को काटेगा कैसे ?

फिर भी समझने की बात है 
आदमी चाह रहा है एक कुत्ता बनना
क्योंकि आदमी चाहता है 
पर काट नहींं पाता है 
और कुत्ता आदमी की मौत नहींं मरता है 

इन सब के बावजूद भी 
काश ! मैं एक कुत्ता होता 

नजर आता है
कुत्ता उनकी आगोश में सोता है
आदमी आगोश में होता है तो होश खोता है

आदमी का कुत्ता खुशनसीब है
कुत्ते का आदमी बदनसीब है

फिर भी आओ क्यों ना सब कुत्ते बन जायें
और आदमी से वफादारी निभायें 
बतायें
कुत्ता हिन्दू नहीं होता है कुत्ता मुस्लिम नहीं होता है
कुत्ता क्षत्रिय नहीं होता है कुत्ता ब्राह्मिन नहीं होता है
और तो और कुत्ते का रिसरवेशन नहीं होता है 

काश ! कुत्ता होता मैं और मुहावरा होता
कुत्ते का आदमी वफादार होता है ।

चित्र साभार: www.clipartpanda.com