उलूक टाइम्स: नवंबर 2026

शनिवार, 28 नवंबर 2026

गिद्द नहीं दिख रहे हैं कई सालों से

लाशें जंगल में पड़ी दिख रही हैं पूरी हैं जरा सा भी नहीं नुच रही हैं
धीमे धीमे आराम आराम से सिकुड़ रही हैं खुद ही निपट रही हैं

जंगल भी अब जंगल कहाँ रह गए हैं खुद में खुद ही सिमट रहे हैं
जानवर भी सारे हौले हौले शहर की ओर चल रहे हैं निकल रहे हैं

शहर में भीड़ बड़ गई है सड़क है गाड़ियां हैं दुपहिये टहल रहे हैं
दिन में बंदर उछल रहे हैं सूरज ढला नहीं तेंदुए घूमने निकल रहे हैं

मुद्दे छुप रहे हैं मुद्दों के पीछे ही खिसिया के खुद ही फिसल रहे हैं
झंडे डंडों का त्योहारी सीजन बस आहट से ही चोले बदल रहे हैं

गिद्द नहीं दिख रहे हैं कई सालों से कई कई फलसफे निकल रहे हैं
‘उलूक’ बंद कर ले आंखें फिर से वो सब अब आदमी में बदल रहे हैं |

चित्र साभार: https://www.pinterest.com/