उलूक टाइम्स: तांडव
तांडव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
तांडव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 9 अप्रैल 2014

कभी किसी बेखुदी में ऐसा भी हो जाता है

बताने की जरूरत
नहीं है उसे जिसे
पता है वो एक
अच्छा वक्ता नहीं है
बताने की जरूरत
नहीं है एक अच्छा
लेखक होना भी
जिसके बस में नहीं है
फिर भी अपने अंदर ही
सब कुछ जला कर
भस्म कर लेना और
पोत लेना उसी राख को
अपने मुँह बालों
और शरीर पर
शिव ना भी हो सके कोई
शिव की बारात का
एक पिशाच भूत
हो जाना क्या
कम नहीं होता है
जिसको और सिर्फ
जिसको पता होता है
शिव का गरल पीना
उसकी मजबूरी नहीं
बस उसकी आदतों में
शामिल एक आदत
आदतन हो गई है
जिसे केवल तिनेत्र धारी
शिव जानता है
और वो भी 
जो
अपने अंदर की राख
को मलता चला जाता है
अपने ही चेहरे पर
जैसे कुछ लिखा
जा रहा हो
सफेद मिट्टी से
काली जमीन पर
वो सब 
जिसे
दोनो देख रहे होते हैं
एक ताँडव में
और एक राख में
लिखा सुना देखा
सब एक ही जगह पर
बताने समझने की
जरूरत के बिना
अपने अपने खेल
अपने अपने शौक
अब चुनाव और वोट से
दोनो को क्या मतलब
कोई जीते कोई हारे
क्या करना है
और क्या होना है
ना किसी को कैलाश
पर्वत पर जा कर
कोई कथा करनी है
ना ही शिव और
उसके भूत के पास
इतनी फुरसत
और क्यों बर्बाद करे
ईश अपनी उर्जा
चींंटियों को खदेड़ने में
तू भी
उलूक
भंग की पिनक में जैसे
पता नहीं क्या
उड़ान भर ले जाता है
रहने दे लिखता रह
क्या फर्क पड़ता है
अगर किसी के
समझ में कुछ
भी नहीं आता है ।  

शुक्रवार, 23 अगस्त 2013

आदत अगर हो खराब तो हो ही जाती है बकवास


मैंने
तो सोचा था 
आज तू नहीं आयेगा 

थक
गया होगा 
आराम करने को 
कहीं दूर चला जायेगा 

चार सौ पन्ने 
भर तो चुका है 
अपनी बकवासों से 

कुछ
रह नहीं गया 
होगा
बकाया तेरे पास 
शायद तुझसे अब
कुछ 
नया नहीं कहा जायेगा 

ऎसा
कहाँ हो पाता है 

जब
कोई कुछ भी 
कभी भी कहीं भी 
लिखना शुरु जाता है 

कहीं
ना कहीं से 
कुछ ना कुछ 
खोद के लिखने के 
लिये ले आता है 

अब
इतना बड़ा देश है 
तरह तरह
की भाषाऎं 
हैं बोलियाँ हैं 

हर
गली मोहल्ले के 
अपने तीज त्योहार हैं 

हर गाँव
हर शहर की 
अपनी अपनी  
रंगबिरंगी टोलियाँ हैं 

कोई
देश की बात
को 
बडे़ अखबार तक 
पहुँचा ले जाता है 

सारे
अखबारों का 
मुख्य पृष्ठ उस दिन 
उसी खबर से पट जाता है 

पता
कहाँ कोई 
कर पाता है

कि 
खबर
वाकई में 
कोई एक
सही ले 
कर यहाँ आता है 

सुना
जाता है 
इधर के
सबसे 
बडे़ नेता
को
कोई 
बंदर कह जाता है 

बंदर
की टीम का 
कोई एक सिकंदर 

खुंदक में 
किसी को फंसाने के लिये 
सुंदर सा प्लाट बना ले जाता है 

उधर
का बड़ा नेता 
बंदर बंदर सुन कर
डमरू
बजाना 
शुरु हो जाता है 
साक्षात
शिव का 
रुप हो जाता है 
तांडव
करना 
शुरु हो जाता है 

अब
ये तो बडे़ 
मंच की
बड़ी बड़ी 
रामलीलाऎं होती है 

हम जैसे
कूप मंडूकों 
से
इस लेवल तक 
कहाँ पहुँचा जाता है 

हमारी
नजर तो 
बडे़ लोगों के 
छोटे छोटे चाहने 
वालों तक ही पहुंच पाती है 

उनकी
हरकतों को 
देख कर ही हमारी इच्छाऎं
सब हरी 
हो जाती हैं 

किसी
का लंगोट 
किसी की टोपी
के 
धूप में सूखते सूखते 
हो गये दर्शन की सोच ही

हमें
मोक्ष दिलाने 
के लिये
काफी 
हो जाती हैं 

सबको पता है 

ये
छोटी छोटी 
नालियाँ ही
मिलकर 
एक बड़ा नाला 

और
बडे़ बडे़ 
नाले मिलकर ही 
देश को डुबोने के लिये
गड्ढा 
तैयार करवाती हैं 

कीचड़ भरे
 इन्ही 
गड्ढों के ऊपर 
फहरा रहे
झकाझक 
झंडों पर ही
लेकिन 
सबकी 
नजर जाकर टिक जाती है 

सपने
बडे़ हो जाते हैं 
कुछ सो जाते हैं कुछ खो जाते हैं 

झंडे
इधर से 
उधर हो जाते हैं 

नालियाँ
उसी जगह 
बहती रह जाती हैं 

उसमें
सोये हुऎ 
मच्छर मक्खी 
फिर से भिनभिनाना 
शुरु हो जाते हैं 

ऎसे में
जो 
सो नहीं पाते हैं 
जो खो नहीं जाते हैं 

वो भी
क्या करें 
'उलूक'
अपनी अपनी 
बकवासों को लेकर 
लिखना पढ़ना शुरु हो जाते हैं । 

चित्र साभार: https://www.quora.com/