एक नहीं
कई जगहों पर कोयले मोहर लगाते हैं
सब कुछ काला काला हो जाता है
फिर भी कौए शोर नहीं मचाते हैं
हीरे
बहुत से होते हैं कोयलों के बीच से ही
कोयलों में से ही
कुछ दब दबा कर बन बना जाते हैं
यहाँ कोयले कहने से मतलब
उड़ती काली चीज से मत निकाल बैठियेगा
वो बात अलग है कोयला जला के काला हुआ पदार्थ
कोयल से भी बनाया जा सकता है
जब कोयल को हम आग में जलाते हैं
बात कोयले के मोहर लगाने से शुरु हुई थी
भटक गई उड़ती चिड़िया के पंखों की फड़फड़ाहट में
घबराने की बात नहीं है
घबराने वाले ही असली जगह पर
हीरों को कोयलों से कम आँके जाने का
हिसाब किताब बना कर सिखाते हैं
कोई भी
दो आँखों वाला आँखों को कष्ट नहीं देता है
हर सजावट की जगह पर हीरे नहीं आने दिये जाते हैं
राज काज राजा को ही चलाना होता है
समझदार लोग भी
राजकाज में मदद करने के लिये आते हैं
काम
दिया जाने से पहले जरूरी होता है बताना
अपने काम करने की अच्छाईयों को
दूध देने वाली गायों को
बकरी कटने वाले कारखाने के रास्ते पर दौड़ाते हैं
सीख लेते हैं
इस कलाकारी को जो भी कलाकार
दीवार पर लगी सीढ़ी में बहुत ऊपर तक चढ़े नजर आते हैं
जिसको आता है दीवार पर चूना लगाना
सीढ़ी पकड़े उसे गिरने से रोकते हुऐ नजर आते हैं ।
चित्र साभार: www.shutterstock.com
