उलूक टाइम्स

शनिवार, 25 अप्रैल 2015

जो खटकता है वही ला कर लिख पटकता है



दिमागी तरंग 
दिखाती है रंग बिना पिये भंग 

जब भी कहीं
कुछ खटकता है 
झटका जोर का मगर
धीरे से 
कहीं किसी को लगता है 

लिखा जाता है
कुछ अपने हिसाब से 

अपना
गणित पढ़ने वाला
अपने हिसाब से 
उस सवाल को हल करने लगता है 

बहुत से शब्दों के
पेटेंट हो चुके हैं 
कौन
किस पर जा कर चिपकता है 
पता कहाँ चलता है 

झाड़ू है
सफाई है भारत है अभियान है 
बेमौसम
बारिश है ओले हैं तूफान है 
कहाँ
पता चलता है
कौन कहाँ जा लटकता है 

लटकना
डूबना कूदना तो समझ में आता भी है 
बस हवा हवा में
कई बातों का हवाई जहाज 
दिमाग के
ऊपर से होकर पता नहीं
कहाँ जा उतरता है

उसके
सिर में इसका चमचा
इसके
सिर में उसका चमचा 
कौन से
लटकने झटकने
को ला कर पटकता है 

जगह जगह
हो रही लूट खसोट पर
आँख बंद कर
‘उलूक’ के
कुछ कह देते ही 
मौका पाकर
उसे नोचने खसोटने को 
समझदार होशियर
एक
तुरंत झपटता है ।

चित्र साभार: www.shutterstock.com

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2015

नासमझी के कारण ही किस्मत जाती फूट है

एक नहीं 
कई कई हैं 

बहुत
से हैं 
सबूत हैं 

चलते फिरते 
नजर
आते हैं 

असल
में 
ताबूत हैं 

ख्वाबों
में 
कफन 
बेचते हैं

जीवन बीमा
के
दूत हैं 

नाटक
में 
पात्र हैं 

सुंदर
से 
देवदूत हैं

विज्ञापन
में 
इंसान हैं 

इंसानों
में 
भूत हैं 

बाहर
से 
सजने सवरने 
की
मन
चाही है 
और खुली छूट है 

अंदर
छुपी 
कहीं पर 
लम्बी एक 
सूची है 

पहली लिखी 
इबारत 

जिसमें 
लूट सके 
तो
लूट है । 

चित्र साभार: pixshark.com

गुरुवार, 23 अप्रैल 2015

जय जय जय हनुमान मतलब एक स्पेशियल मेहमान

एक होता है बन्ना
एक होती है बन्नी
बन्ने की शादी
बन्ने से होनी है होती

कुछ को देने
होते ही हैं निमंत्रण
चाहिये ही होते हैं
थोड़े बहुत गवाह

अब्दुल्ला भी होता है
दीवाना भी होता है
शादी का माहौल
कुछ अलग सा
बनाना ही होता है

कुछ खुश होते हैं
कुछ दुखी होते हैं
कुछ की निकल
रही होती है आह

सबसे गजब
का होता है
एक खास मेहमान
बन्ने और बन्नी से
भी कहीं ऊपर जैसे
बहुत ऊपर
का भगवान

भगवानों में भी
कई प्रकार होते हैं
कुछ बिना कार होते हैं
कुछ अपने होते हैं
कुछ पराये होते हैं
कुछ बेकार होते हैं

एक सबसे
अलग होता है
जैसे ही जलसे
में पहुँचता है

एक जलजला होता है
बन्ने और बन्नी को
लोग भूल जाते हैं
मेहमान के चारों
ओर घेरा बनाते हैं

मेहमान जवान हो
जरूरी नहीं होता है
जब तक जलसे
में मौजूद होता है
बस और बस वही
एक बन्ना होता है

घेरने वालों के चेहरे
में रौनक होती है
भवसागर में तैराने
की जैसे उसके हाथ में
एक ऐनक होती है

शादी कुछ देर
रुक जैसा जाती है
बन्ना बन्नी को
जनता भूल जाती है

जो होता है बस वो
मेहमान होता है
निमंत्रण में आये हुऐ
लोगों के लिये
भगवान होता है

‘उलूक’
हमेशा की तरह
आकाश में कहीं
देख रहा होता है
चम्मच बिन जैसे
एक कटोरा होता है ।

चित्र साभार: www.clipartpanda.com

बुधवार, 22 अप्रैल 2015

काम हो जाना ही चाहिये कैसे होता है इससे क्या होता है

क्या बुराई है
सीखने में कुछ
कलाकारी
जब रहना ही
हो रहा हो
किसी का
कलाकारों के
जमघट में
अपने ही
घर में
बनाये गये
सरकस में
जानवर और
आदमी के
बीच फर्क को
पता करने को
वैसे तो कहीं
कोई लगा
भी होता है
आदमी को
पता भी होता है
ऐसा बहुत
जगह पर
लिखा भी
होता है
जानवर को
होता है
या नहीं
किसी को
पता भी
होता है
या नहीं
पता नहीं
होता है
आदमी को
आता है
गधे को बाप
बना ले जाना
अपना काम
निकालना
ही होता है
इसके लिये
वो बना देता है
किसी शेर को
पूंछ हिलाता
हुआ एक कुत्ता
चाटता हुआ
अपने कटे हुए
नाखूँनों को
निपोरता
हुआ खींसें
घिसे हुऐ तीखे
दातों के साथ
कुतरता हुआ घास
तो भी
क्या होता है
काम को होना
ही चाहिये
काम तो
होता है
आदमी आदमी
रहता है
या फिर एक
जानवर कभी
हो लेता है
‘उलूक’ को नींद
बहुत आती है
रात भर
जागता भी है
दिन दोपहर
ऊँघते ऊँघते
जमहाईयाँ भी
लेता है ।
चित्र साभार: www.englishcentral.com

मंगलवार, 21 अप्रैल 2015

अर्जुन और मछली की कहानी आज भी होती है


अर्जुन
अब अपनी मछली को साथ में रखता है 
उसकी आँख पर अब भी उसकी नजर होती है 

अर्जुन का निशाना आज भी नहीं चूकता है 
बस जो बदल गया है वो 
कि मछली भी मछली नहीं होती है 

मछली भी अर्जुन ही होती है 
दोनो मित्र होते हैं दोनों साथ साथ रहते हैं 

अर्जुन के आगे बढ़ने के लिये 
मछली भी और उसकी आँख भी जरूरी होती है 

इधर के अर्जुन के लिये उधर का अर्जुन मछली होता है 
और उधर के अर्जुन के लिये इधर का अर्जुन मछली होता है 

दोनो को सब पता होता है 
दोनो मछलियाँ अर्जुन अर्जुन खेलती हैं 
दोनो का तीर निशाने पर लगता है 
दोनो के हाथ में द्रोपदी होती है 

चीर होता ही नहीं है कहीं 
इसलिये हरण की बात कहीं भी नहीं होती है 

कृष्ण जी भी चैन से बंसी बजाते है
‘उलूक’ की आदत
अब तक तो आप 
समझ ही चुके होंगे 

उसे हमेशा की तरह 
इस सब में भी खुजली ही होती है ।

चित्र साभार: www.123rf.com