उलूक टाइम्स: कांंग्रेस
कांंग्रेस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कांंग्रेस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 29 जनवरी 2016

एक हैं पी0 सी0 तिवारी



वैसे तो कई हैं
जिन्होने विद्रोही होने के दावे खुद ही लिख
खुद ही के सीने पर टांंके हुऐ हैं

दिखते भी हैं 
पैसे भी मिलते हैं या नहीं मिलते हैं
कभी वो नहीं बांंचे है
उन्हीं के बीच के हैं पी0 सी0 तिवारी
दिखते वो भी थोड़ा सा बांंकें हैं

राज्यों से टूट नये उगे राज्य
छत्तीसगढ़ झारखंड उत्तराखण्ड में से
सबसे ज्यादा उसी राज्य के
चूसकों के द्वारा चूसे गये राज्य
का कथित निवासी कहलाते हैं

कथित कहा क्योंकि डर लगा
कोई भी पूछ सकता है यहाँ
किसी से भी कैसे कह दिया यहाँ का है 
उसके चेहरे पर कहाँ ऐसा कुछ है जो लिखा है

यहाँ तेरे मेरे जैसे लोगों के लगते फांंके हैं
वैसे भी यहाँ कोई कुछ नहीं करता है
जिनको लगता है वो करते हैं उनसे क्षमा है
मेरा भ्रम भी हो सकता है

मुझे क्या लगता है 
उसके लिये कोई कुछ नहीं कर सकता है 
यहाँ हर किसी की नजर
किसी ना किसी के फटे के भीतर होती है

अपनी अपनी मौज होती है
किसी के पास इसका बिल्ला होता है
किसी के पास उसका बिल्ला होता है
सबसे बड़ी मौज में
इसका भी और उसका भी
एक कुत्ते का पिल्ला होता है

उधर देश के लिये सरहद पर
कत्ल होने वालों में पांंच में से चार की
विधवाओं का पता किसी दूर पहाड़ी के निर्जन गाँव
जहाँ तक गाड़ी की सड़क भी नहीं पहुंंचती है का मिलता है
युवा यहाँ सोचता नहीं कहने पर चलता है
ठेकेदारी छोटी मोटी कर लेने से
उसका काम चल निकलता है

पी0 सी0 तिवारी जैसे लोग सत्ता के काम बिगाड़ते है
झाडू से सफाई करवाने वाले मंत्री प्रधानमंत्री लोग
पी0 सी0 तिवारी को कौन सा पहचानते हैं
उस आदमी की क्या बात करनी
इस देश में जो ना सोनिया का है ना मोदी का है
पी0 सी0 तिवारी जो जेल में है
आदमी के एक्ट से आदमी के खेल में है

ईमानदार लोग जासूस लोग सब जानते हैं
मजबूर होते हैं सरकारी लोग होते हैं
कुछ नहीं कर सकते हैं यही बस नहीं मानते हैं

बहुत कुछ है लिखने से क्या होना है
इस देश में कुत्तों के लिये हर जगह सोना है
किसी ने यूँ ही पूछा ‘उलूक’ से
आज भाजपा का कोई चप्पा चप्पा आ रहा है
क्या वहाँ जा रहे हो
‘उलूक’ ने बोला ‘पी सी तिवारी'
जैसे समाज के आदमी का आदमी हूँ
वो खुद ही अंदर हो चुका है
क्या जेल में मुझे भी डालने जा रहे हो

नैनीसार की जमीन उत्तराखण्ड की जमीन ही नहीं है
मोदी जी और रावत जी भी जानते हैं
तुम में कितनी हिम्मत है उत्तराखण्डी
तुम भी अपनी अपनी औकात पहचानते हो ।

चित्र साभार: https://www.facebook.com/

गुरुवार, 12 अप्रैल 2012

टीम स्प्रिट

चलो एक
दल बनायें
चलो देश
को बचायें

कांंग्रेस
भाजपा
सपा बसपा
सबको मिलायें

हाथ में कमल
को खिलायें
साईकिल को
हाथी पर चढ़ायें

चलो लोगों
को बतायें
एक रहने के
फायदे गिनायें

चलो
घंटियां बजाये
चुनाव
बंद करवायें

चलो
खर्चा बचायें
जो बचे
बांट खायें

चलो
ईमानदारी
दिखायें

चलो
उल्लू बनायें

चलो
दिल से
दिल मिलायें

चलो
प्रेम की
भाषा सिखायें

चलो
मिल कर
घूस खायें

चलो
अन्ना को
भगायें

चलो
लोकपाल
ले कर आयें
केजरीवाल
को फसांये

चलो
अब तो
समझ जायें
हंसी अपनी
ना उड़वाये

आडवाणी जी
का हाथ
सोनिया जी
को दे
कर आयें

चलो
सामने
तो आयें
पीछे पीछे
ना मुस्कायें

चलो
एक
दल बनायें

चलो
देश
को बचायें।

बुधवार, 28 मार्च 2012

सरकारी

सरकार
की नौकरी
करने वाले
सरकारी नौकर
कहलाते हैं

गवर्न्मेंट सर्वेंट
कहलाते हैं

सरकार
बदलने से
कभी नहीं
घबराते हैं

कुछ लोग
जो सरकारी
नौकरी में
नहीं होते हैं
वो भी यहाँ
सरकारी
होना शुरु
हो जाते हैं

देख रहा हूँ
पिछली भाजपा
सरकार में
जो सरकारी
हो गया था
वो काँग्रेस की
सरकार को
आता हुवा
देख कर
कुछ दिन
के लिये
बैक फुट पर
चला गया था

इधर नयी
सरकार को
बनने सवरने
संभलने में
समय बीता
जा रहा था
उधर
वो अपनी
कैंचुली का
ड्राईक्लीन
करवा रहा था

पिछले साल
नवसंवत्सर
पर वो घर पर
गेरूवा झंडा
फहरा रहा था

इस बार
पूछने पर
हैप्पी न्यू इयर
1 जनवरी को
कर चुका है
ये बता रहा था

कुछ
कुछ अंदाज
मुझको भी
आ रहा था

प्रधानाचार्य का
कार्यकाल पूरा
होने जा रहा था

वो शुरू
हो चुका था

दूर की कोड़ी
पकड़ने को
अभी से
जा रहा था ।

शनिवार, 10 मार्च 2012

जय हो

सोनिया जी
राहुल जी
प्रियंका जी
को होली
की बधाई

सुना मैने
उत्तराखंड में
सरकार है
कांंग्रेस की
है आई

इसलिये
सारी बधाई
मैने आपके
लिये ही बचाई

कुर्सियाँ सब
बाँट ही
लेंगी आप
लाईन है
लम्बी लगाई

और
पार्टियों की
लाल बत्तियाँ
आपने गधेरे
में पहुंचाई

कांंग्रेस की
लाल बत्ती की
ऎप्लीकेशन
मैने अभी
नहीं लगाई

होली की
मजाक में
मैने ये बात है
आपको बताई

वरना कहाँ
आने वाली
ठैरी
आम जनता
तक मलाई।