उलूक टाइम्स: तूती
तूती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
तूती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 27 जुलाई 2025

चिट्ठों और चिट्ठाकारों का क्या होगा



लिख ले कुछ अब अपने भी करतब
सोच नहीं सलाहकारों का क्या होगा
छिप लेंगे कुछ खबरों के पीछे
उस्तादों के व्यापारों का क्या होगा
तूती बोल रही जब करतूतों की
कालजयी सरोकारों का क्या होगा
परदे के पीछे खेल रहे खुद धागे
कठपुतली के व्यभिचारों का क्या होगा
किसने लिखनी है कलियुग में रामायण
धनुष यज्ञ के किरदारों का क्या होगा
छोटे छोटे कतरे लेखक के गोलक के
फूटी किस्मत के दरबारों का क्या होगा
हर रस का व्यापार रसीले सब व्यापारी
‘उलूक’ करता चल बकवास बिना सोचे
चिट्ठों और चिट्ठाकारों का क्या होगा

चित्र साभार: https://www.shutterstock.com/