उलूक टाइम्स: नायक
नायक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नायक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 22 जुलाई 2013

तुलसीदास जी की दुविधा


सरस्वती प्रतिमा को
हाथ जोडे़ खडे़ 
तुलसीदास जी को
देख कर 
थोड़ी देर को अचंभा सा हुआ

पर
पूछने से 
अपने आप को
बिल्कुल भी ना रोक सका

पूछ ही बैठा 

आप और यहाँ
कैसे
आज दिखाई 
दे जा रहे हैं

क्या
किसी को 
कुछ
पढ़ाने के 
लिये तो नहीं
आप आ रहे हैं 

राम पर लिखा 
किसी जमाने में
उसे ही कहाँ अब कोई पढ़ पा रहा है 

बस
उसके नाम 
का झंडा
बहुतों 
के काम बनाने के काम में
जरूर 
आज आ रहा है 

हाँ
यहाँ तो बहुत 
कुछ है
नया नया
बहुत कुछ ऎसा जैसे हो अनछुआ

अभी अभी देखा
नये जमाने का नायक एक
मेरे 
सामने से ही जा रहा है 

उसके बारे में 
पता चला
कि 
हनुमान उसे यहाँ
कहा 
जा रहा है

हनुमान
मेरी 
किताब का 
नासमझ निकला

फाल्तू में
रावण से 
राम के लिये 
पंगा ले बैठा 

यहाँ तो 
सुना
रावण 
की संस्तुति पर
हनुमान 
के आवेदन को

राम
खुद ही 
पहुँचा रहा है 

समझदारी से देखो
कैसे
दोनों का ही 
आशीर्वाद
बिना पंगे 
के वो पा रहा है 

राम और रावण 
बिना किसी चिंता
2014 की फिल्म की भूमिका
बनाने 
निकल जा रहे हैं

हनुमान जी
जबसे 
अपनी गदा
यहाँ 
लहरा रहे हैं 

लंकादहन
के 
समाचार भी अब
अखबार 
में नहीं पाये जा रहे हैं

मैं भी
कुछ 
सोच कर
यहाँ 
आ रहा हूँ

पुरानी कहानी के 
कुछ पन्ने
हटाना 
अब चाह रहा हूँ

क्या जोडूँ 
क्या घटाऊँ
बस ये ही नहीं कुछ
समझ 
पा रहा हूँ 

विद्वानों की 
छत्र छाया 
शायद मिटा दे मेरी 
इस दुविधा को कभी

इसीलिये
आजकल 
यहाँ के चक्कर लगा रहा हूँ ।

चित्र साभार: 
https://www.devshoppe.com/blogs/articles/goswami-tulsidas