उलूक टाइम्स: पीड़ा
पीड़ा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पीड़ा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 31 दिसंबर 2022

लम्हे

 


कुछ लम्हे मुट्ठी के अंदर
कुछ लम्हे मुट्ठी के बाहर
कुछ लम्हे बिछे सड़क में
कुछ लम्हे तो हो गए शायर


लम्हे लम्हे सिमटा जीवन
लम्हे लम्हे बिखरा जीवन
किसने पकड़े किसने जकड़े
लम्हे बहके लम्हे संभले
मन ही मन


लम्हे दर लम्हे पीड़ा
लम्हे दर लम्हे दुख
कर बस कर वंदन
लम्हे दर लम्हे खुशियां
लम्हे दर लम्हे चंदन
चन्दन


लम्हे चिढ़ के लम्हे गुस्सों के
लम्हे मार पीट के
गिन मधुबन
लम्हे चीर फाड़ के
लम्हे प्यार बाँट के
जोड़ घटा
शबनम शबनम


लम्हे के पीछे मन
लम्हे के आगे तन
लम्हों से बिखरा आँगन
लम्हे पाठक के
बस नव वर्ष का स्वागतम |

चित्र साभार: https://www.youtube.com/watch?v=iFHpIMzVO3Y

alexa Rank 238300


गुरुवार, 1 अगस्त 2019

जरूरी होते हैं प्रायश्चित भी अगर मरजी हो तो तर्पण कर लेने में कोई हर्ज नहीं खुद का जीते जी




जरूरी होते हैं
प्रायश्चित भी

उतने ही
जरूरी होते हैं

जितना
जरूरी होता है

होना
किसी का

किसी
खास जगह पर 

कोई एक
पंक्ति
पंक्तियों
के बीच से
चुन कर

मन मौज से
खड़े हो लेना
कहीं भी

पीड़ा
देता ही है
कभी ना कभी

कितनी

निर्भर करता है

पीड़ित की
औकात पर

किसी
मजबूत के
नाम की लाठी
लिये हुऐ

मजबूती
के साथ खड़े
कमजोर लोगों
के बीच

मजबूत
टाँगों 
की सोच के 
लोगों को

येन केन
प्रकारेण
हतोत्साहित
करने की
कोशिश में
सतत लगे

अपनी
कमजोर
इरादों 
की 
मजबूत टाँगों
के भरोसे
जा कर खड़े
हो लेने वाले
होशियार लोगों का

कोई
कुछ नहीं
बिगाड़ सकता है

गिरोह
बहुत
सम्मानित
शब्द
हो चुका है

कभी किसी
शुभाकाँक्षी
के द्वारा

कुछ पाने के लिये
कुछ खोना पड़ता है
समझाया गया
समझते समझते
सालों बीतते
बहुत कुछ पागये
कुछ
सौभाग्यशालियों ने
समझा दिया होता है

हौले हौले से

कुछ नहीं
करते चले जाते हुऐ
पहुँच लेना
वहाँ तक

जहाँ पहुँच कर
जरूरी हो जाता है
प्रायश्चित
कर लेना

बता बता
कर
पंक्तियों के
बीच के अर्थों में

कि
गुजर लेने
से पहले भी
खुद का
तर्पण कर लेना
सबसे समझदारी

यानि
अक्ल का काम
माना जाता है ‘उलूक’

बाकी तेरी मरजी।

चित्र साभार: www.stockunlimited.com

मंगलवार, 11 दिसंबर 2018

काला फिर से सफेद और सफेद फिर से काला हो जाने की घड़ी का समय खोज रहा है गणना करने वाले हाँफ रहे हैं

कुछ चूहे
सुना जा
रहा है

नाच रहे हैं

कुछ
पता चल
रहा है

भाग रहे हैं

किसी
जलजले
का डर है
या
किसी साँप
की हलचल
कहीं
आसपास
रेंगने की
भाँप रहे हैं

सफेद चूहों
को देखा है
खोदते हुऐ
एक मकान
की जड़ों को
कल तक

आज काले
उधर की तरफ
झाँक रहे हैं

बहुत
हड़बड़ी
के साथ
एक दूसरे
के ऊपर
चढ़ कूद
उछल कर
शोर मचाते

अपने
पंजे और दाँतों
को माँज रहे हैं

ठेका
बदल रहा है
कुछ देर में ही

निविदाओं
के पुराने
हो चुके
कागजों से

पुराने
ठेकेदार
सर्दी भगाने
के लिये
आग जला
कर ताप रहे हैं

खबर
गरम है
गरम पड़े
हुऐ नरम हैं

आकाश
की तरह
मुँह किये हुऐ
कई सारे

दिन में
तारे गिनने की
कोशिश करते

जैसे
आँखों ही
आँखों में

एक दूसरे की
पीड़ा नाप रहे हैं

‘उलूक’
तू भी देख

मुँह
ऊपर कर
आकाश की
तरफ कहीं

सबसे
खुशहाल
वही सब हैं

जो नहीं
सोच रहे हैं चूहे

और
मुँह उठा कर

कहीं
ऊपर
की तरफ
ताक रहे हैं।

चित्र साभार: https://clipartxtras.com