उलूक टाइम्स: अप्रैल फूल
अप्रैल फूल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अप्रैल फूल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 31 मार्च 2019

‘उलूक’ हर दिन अपने आईने में देखता है चेहरे पर लिखा अप्रैल फूल होता है

 
बकवास करने का अपना मजा
अपना एक नशा होता है
किसी की दो चार लोग सुन देते हैं
किसी के लिये मजमा लगा होता है

नशा करके बकवास करने वाले को
उसके हर फायदे का पता होता है
नशा करता है एक शराबी
पीना पिलाना उसके लिये जरूरी होता है

कहीं कुछ नहीं से निकाल कर
बातों बातों में सारा कुछ यूँ ही चुटकी में दे देता है
बातों के नशे में रहता है एक नशेड़ी ऐसा होता है
ये माजरा करोड़ों में एक होता है

बातें होनी हैं होती हैं अप्रैल की
मार्च के बाद का एक महीना हर साल में एक होता है
विदेशी  कैलेण्डर विदेशी सोच विदेशी बातों को
विदेशों में सोचना होता है

देशी बातों में बातें देश की होती हैं
एक दिन में बात का नशा नहीं होता है
सबकी बात सबके लिये बात होने के लिये
उसके पास बातों का जखीरा होता है

सालों साल से जिसके लिये
हर दिन हर महीना साल का एक अप्रैल होता है
फूल लेकर हाथ में बातों में उसको बाँध कर
वो फिर से हाजिर होता है

जोकर कहें जमूरा कहें मदारी कहें सपेरा कहें
‘उलूक’ हर दिन अपने आईने में देखता है
चेहरे पर लिखा अप्रैल फूल होता है ।

चित्र साभार: https://furniture.digitalassetmanagement.site

बुधवार, 1 अप्रैल 2015

आओ मूर्खो मूर्ख दिवस मनायें



अपने खास दिन ‘मूर्ख दिवस’ पर
क्षमा करेंगे आप के लिये नहीं
केवल अपने जैसों के लिये
ढेर सारी शुभकामनाऐं

ज्यादा नहीं भी हैं इसका गम नहीं है
बहुत थोड़े से ही हैं
थोड़ा होना काफी है कुछ कम नहीं है

इतने में संतोष करें
पाखँडी कहलाने से अच्छा महामूर्ख कहलायें
झूठे सपनों की झूठी बातों के
झूठों की बीमारी ना फैलायें

सच को देख सामने अपने
आँख कान बंद रखने से बाज आयें
मुँह खोले और कुछ बोलें

चाहे बहुसंख्यक
द्वारा महामूर्ख कहलवाये जायें
मूर्ख दिवस पर
दीवारों पर लगे अपने पोस्टर
गिन गिन कर आयें

मुखौटे पहने चोरों की दुनियाँ में
आओ महामूर्ख कहलायें
अपना दिन अपने जैसे ही
लोगों के साथ मनायें ।


चित्र साभार: imgkid.com