उलूक टाइम्स: कढ़ाही
कढ़ाही लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कढ़ाही लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 5 जून 2014

कभी कुछ इस तरह भी कर लिया जाये

अब रोने
चिल्लाने
पर कैसे
गीत
या गजल
लिखी जाये

बस यूँ ही
ऐसे ही
क्यों ना कुछ
रो लिया जाये
चिल्ला लिया जाये

वैसे भी कौन
पढ़ या
गा रहा है
रोने चिल्लाने को

सब फालतू है
दिखाने को
बस ऐसे ही
जैसा है
रहने ही
दिया जाये

कोई खरोंचने
में लगा हो
चिपकी हुई
कढ़ाही में
से मलाई

उसकी
कुछ मदद
क्यों ना करने
को चला जाये

चाकू
जंक लगा
साफ कर
चमका
लिया जाये

अब हो रहा है
जो भी कुछ
नया तो नहीं
होने जा रहा

पुराने घाव को
धो पोछ कर
फिर से ढक
लिया जाये

बहुत कुछ
कहने से
कुछ नहीं
कहीं होने वाला

बस इतना
कहने के बाद
जोर जोर से
गला फाड़ कर
हंस लिया जाये

‘उलूक’ बहुत
हो चुकी
बकवास

चुपचाप
क्यों ना
कहीं
किसी और
को चाटने के
लिये अब
यहाँ से
खिसक
लिया जाये ।

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2012

खिचड़ी

लोहे की एक पतली सी कढ़ाही
आज सीढ़ियों में मैंने पायी

कुछ चावल के
कुछ माँस की दाल के दाने
अगरबत्ती एक बुझी हुवी
साथ में एक डब्बा माचिस

मिट्टी का दिया तेल पिया हुवा
जलाने वाले की तरह बुझा हुवा
बताशे कपड़े के कुछ टुकड़े
एक रूपिये का सिक्का

ये दूसरी बार हुवा दिखा
पहली बार कढ़ाही जरा छोटी थी
साँथ मुर्गे की गरधन भी लोटी थी

कुत्ता मेरा बहुत खुश नजर आया था
मुँह में दबा कर घर उठा लाया था
सामान बाद में कबाड़ी ने उठाया था
थोड़ा मुंह भी बनाया था
बोला था
अरे तंत्र मंत्र भी करेंगे
पर फूटी कौड़ी के लिये मरेंगे
अब कौन भूत इनके लिये
इतने सस्ते में काम करेगा
पूरा खानदान उसका भूखा मरेगा

इस बार कढ़ाही जरा बड़ी नजर आई
लगता है पिछली वाली कुछ काम नहीं कर पायी

वैसे अगर ये टोटके काम करने ही लग जायें
तो क्या पता देश की हालत कुछ सुधर जाये

दाल चावल तेल की मात्रा
तांत्रिक थोड़ा बढ़ा के रखवाये
तो किसी गरीब की खिचड़ी
कम से कम एक समय की बन जाये

बिना किसी को घूस खिलाये
परेशान आदमी की बला किसी
दूसरे के सिर जा कर चढ़ जाये
फिर दूसरा आदमी खिचड़ी बनाना
शुरू कर ले जाये

इस तरह श्रंखला एक शुरू हो जायेगी
अन्ना जी की परेशानी भी कम हो जायेगी
पब्लिक भ्रष्टाचार हटाओ को भूल जायेगी
हर तरफ हर गली कूचें में एक कढ़ाही
और खिचड़ी साथ में नजर आयेगी ।