उलूक टाइम्स: आजादी

बुधवार, 15 अगस्त 2012

आजादी

देश बहुत बड़ा है
आजादी और आजाद देश को
समझने में कौन पड़ा है

जितना भी मेरी समझ में आता है
मेरे घर और उसके लोगों को देख कर
कोई भी अनाड़ी आजादी का मलतब
आसानी से समझ जाता है
इसलिये कोई दिमाग अपना नहीं लगाता है

देश की आजादी का अंदाज
घर बैठे बैठे ही जब लग जाता है
अपना काम तो भाई आजादी से चल जाता है

कहीं जाये ना जाये
आजाद 15 अगस्त और 26 जनवरी को तो
पक्का ही काम पर जाता है
झंडा फहराता है सलामी दे जाता है
राष्ट्रगीत में बकाया गा कर भाग लगाता है
आजादी का मतलब
अपने बाकी आये हुऎ आजाद भाई बहनो
चाचा ताइयों को समझाता है

वैसे सभी को अपने आप में
बहुत समझदार पाया जाता है
क्योंकी आजादी को समझने वाला ही
इन दो दिनो के कार्यक्रमों में बुलाया जाता है

फोटोग्राफर को भी
एक दिन का काम मिल जाता है
अखबार के एक कालम को
इसी के लिये खाली रखा जाता है

किसी एक फंड से
कोई मिठाई सिठाई भी जरूर बंटवाता है
जय हिन्द जय भारत के नारों से
कार्यक्रम का समापन कर दिया जाता है

इसके बाद के 365 दिन कौन कहाँ जाने वाला है
कोई किसी को कभी नहीं बताता है
अगले साल फिर मिलेंगे झंडे के साथ
का वादा जरुर किया जाता है

जब सब कुछ यहीं बैठ कर पता चल जाता है
तो कौन बेवकूफ इतना बडे़ देश 
और उसकी आजादी को समझने के लिये जाता है।

13 टिप्‍पणियां:

  1. वे क़त्ल होकर कर गये देश को आजाद,
    अब कर्म आपका अपने देश को बचाइए!

    स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाए,,,,
    RECENT POST...: शहीदों की याद में,,

    जवाब देंहटाएं
  2. आजादी का आजकल, मतलब निकले ढेर |
    चीर मेमने को धरे, मिसरा झूठे शेर |
    मिसरा झूठे शेर, फेर में गर पड़ जाएँ |
    छट्ठी का माँ कसम, याद हम दूध कराएँ |
    आजादी का अर्थ, नहीं है ऐसा प्यारे |
    घुसो उठाये सींग, किसी का पेट विदारे ||

    जवाब देंहटाएं
  3. वो कत्ल खुद हो ,देश को कर गए आज़ाद ,आज़ाद देश को अब कत्ल क्या हलाल करें हम ,पूँजी देश की स्विस में बर्बाद करें हम . ये कैसी आज़ादी है यह कैसा देश है दोस्तों जहां चन्द्र शेखर आज़ाद पार्क ,इलाहाबाद झाड झाड़ियों से घिरा हुआ है ,घुसकर कोई दिखाए तो जाने ,जलियाँ वाला बाग़ कोई पहचाने तो जाने जो देश अपने शहीदों का आदर नहीं करता अपने इतिहास से प्यार नहीं करता वह आज़ादी का मतलब भी ठीक से नहीं जानता .ये आजादी क्या इसीलिए मिली थी हम एक राष्ट्री रोबोट को राजपाट सौंप दें और कारोबार इटली से हो ...जब से पीजा ,पास्ता हुए मूल आहार ,इटली से चलने लगा सारा कारोबार . यहाँ भी पधारें -
    ram ram bhai
    बुधवार, 15 अगस्त 2012
    TMJ Syndrome
    TMJ Syndrome
    http://veerubhai1947.blogspot.com/

    जवाब देंहटाएं
  4. हम तो आज़ाद ठहरे...ऐसी-वैसी बातों पर ध्यान ही नहीं देते !

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत सुन्दर प्रस्तुति!
    स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!

    जवाब देंहटाएं
  6. आज़ादी बड़े लोगों की बोली में
    और छोटे लोगों की बडबड़ाहट में है ...
    छोटे आज़ादी की बात करें तो आगे थाना और जेल है
    बड़े लोगों के लिए आज़ादी
    अधिकार और आनंद का मेल है .....

    जवाब देंहटाएं
  7. बड़ी बेबाकी से कड़वी सच्चाई लिख डाली....
    फिर भी आज शुभकामनाएं तो बनती ही हैं....
    स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
    सादर
    अनु

    जवाब देंहटाएं
  8. आठ साल हो गए आज़ाद हर साल आता है ,बीमारी का मतलब समझाता है ,
    गनीमत है अगले साल ,कोई और आज़ाद सा दिखने वाला प्राणि आयेगा ,
    लाल किले से फिर आज़ादी का मतलब और लक्षण समझाएगा ,
    सिर्फ और सिर्फ बीमारी बतलायेगा ,......अच्छी पोस्ट .

    जवाब देंहटाएं
  9.  आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों के आनन्द में  शनिवार 15 अगस्त, 2026 को लिंक की जाएगी ....  http://halchalwith5links.blogspot.in  पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  10. स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएँ

    जवाब देंहटाएं
  11. जय हिन्द जय भारत के नारों से
    कार्यक्रम का समापन कर दिया जाता है
    समापन के कगार पर
    शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं