उलूक टाइम्स: एक बहुत बड़े परिवार में एक का मरना खबर नहीं होता है

गुरुवार, 26 जून 2014

एक बहुत बड़े परिवार में एक का मरना खबर नहीं होता है

किसलिये मायूस और किसलिये दुखी होता है
सब ही को बहुत अच्छी तरह से पता होता है

जिसका कोई नहीं होता है उसका खुदा जरूर होता है
अपनी बात को अपने ही खुदा से क्यों नहीं कभी कहता है

उसका खुदा तो बस उसके लिये ही होता है
खून का रंग भी सब ही का लाल जैसा ही तो होता है

अच्छे का खुदा अच्छा और बुरे का खुदा बुरा नहीं होता है
आदमी का खून आदमी ही सुखाता है

इस तरह का कुछ बहुत ज्यादा दिन भी नहीं चल पाता है
क्यों मायूस और दुखी इस सब से होता है

सब को बस मालूम ही नहीं बहुत अच्छी तरह से पता होता है
जिसका कोई नहीं होता है उसका खुदा जरूर ही होता है

रोज मरता है कोई कहीं ना कहीं इस दुनियाँ में
घर में मर गया कोई किसी के से क्या होता है

किसी जमाने में खबर आती थी मर गया कोई
मरे मरे हों सब जहाँ वहाँ खबर करने से भी क्या होता है

उठी लहर के साथ उठ बैठने वाला
फिर खड़ा होने को लौट गया होता है

कत्ल होने से रोज डरता है ‘उलूक’
मारने वाले का खुदा उसके साथ होता है

जिसका कोई नहीं होता है उसका खुदा तो जरूर होता है
मगर उसका खुदा उसका 
और इसका खुदा बस इसका खुदा ही होता है ।

10 टिप्‍पणियां:

  1. आपकी यह उत्कृष्ट प्रस्तुति कल शुक्रवार (27.06.2014) को "प्यार के रूप " (चर्चा अंक-1656)" पर लिंक की गयी है, कृपया पधारें और अपने विचारों से अवगत करायें, वहाँ पर आपका स्वागत है, धन्यबाद।

    जवाब देंहटाएं
  2. सटीक प्रस्तुति-
    आभार आदरणीय-

    जवाब देंहटाएं
  3. मगर उसका
    खुदा उसका
    और इसका खुदा
    बस इसका खुदा
    ही होता है ।
    ...शायद आज की सोच भी यही लगती है...बहुत सारगर्भित प्रस्तुति...

    जवाब देंहटाएं