उलूक टाइम्स

गुरुवार, 17 जनवरी 2019

सेब को अनार है कह देने वालों की भर्ती गिरोह का सरदार करवा रहा है

गिरोह

पर्दे के
पीछे से

जल्दी ही

कुछ उल्टा
करने
जा रहा है

सामने से
हो रही

अच्छी 

सीधी
बातों से

समझ
आ रहा है

अखबार

सरदार की
भेजी खबर को 


सजा कर
दिखा रहा है

जरूरत मंदों
के लिये

संवेदना
देख कर

सब गीला
हो जा रहा है

शहर में
कुछ नया
अजूबा होने
के आसार

मौसम विभाग
सुना रहा है

आंकड़े
बगल के देश
के मेलों में बिके

गधों के
ला ला कर
दिखा रहा है

जमीने
किस की
खरीदी हुई हैं

किस के
हैं मकान
मैदान के
शहर में

जायजा
लिया
जा रहा है

पहाड़
से उतार
मैदान में

राजा के
दरबार को
ले जाने का

आदेश
जल्दी ही
आने जा रहा है

पहाड़ों
को वीरान
करने की
एक नयी
कोशिश है

किसी
को बहुत
मजा
आ रहा है

गिरोह
पढ़ा रहा है 


सेब को
अनार
कहलवाना
किसी को 

कोई
‘उलूक’ को

अनार है
अनार है
कह कर

एक सेब
रोज
दिखा रहा है । 


चित्र साभार: www.kisspng.com

मंगलवार, 15 जनवरी 2019

इस घर को उस घर से निकाल किसी और घर में मिलाने का जल्दी ही कमाल होगा

दैनिक हिन्दुस्तान 15/01/2019
नये साल

जरूर

फिर से
कोई
बबाल होगा

बिकेगा
एक बार और
बिका घर

अलग
धमाल होगा

उस घर से
उठाया था
घर कभी

सोचे बिना
कोई
सवाल होगा

इस घर में
मिलाया था
सोच कर

कल सब
अपना ही
माल होगा

घर बेच
कर बना
घर का
मालिक

कितना
निहाल होगा

कफन
तीसरे साल
बदल
देने वाला

कितना
खुशहाल होगा

पाँच साल में
निकलेगा
फिर जनाजा

क्या
सूरते
हाल होगा

किसका मरा
कुछ नहीं होगा

सबसे आगे
सिर मुँडाया

वही
माई का
लाल होगा

बेवकूफ
‘उलूक’
दौड़ेगा

छोड़ कर
चलना
घुटनों के बल

देखना
बेमिसाल होगा

समझदारों
के गिरोह में
खिल उठेंगे
चेहरे सभी

इस
नये साल
पक्का

बेवकूफों का
फिर
इन्तकाल होगा।
 

चित्र साभार: दैनिक हिंदुस्तान, मंगलवार, 15/01/2019 पृष्ठ 11

रविवार, 13 जनवरी 2019

चिट्ठाकारी और दस साल

ना
खबर पर
कुछ लिखना है

ना
अखबार पर
कुछ कहना है

सोच बैठा
एक दिन

लिखना
लिखाना ही
बन्द हो गया

दस साल
से करते हुऐ
बकवास
पर बकवास

समझ बैठा
सब तो लिख
दिया होगा

सोचना ही
सोच पर ही
एक बड़ा
पैबन्द हो गया

हर दूसरे
के चाहने
और
उसके साथ
हाथ आकर
बटाने
उसके
हिसाब से

अपना
सारा हिसाब
एक किताबी
खण्ड हो गया

कुछ
लिखना लिखाना
पन्ने पर अपने

बस इक
नुमाईश जैसा कुछ

अपनी सोच से
आती खुद की ही
सुगन्ध हो गया

पता है
कुछ नहीं
होना है इस
लिखने लिखाने से

और यूँ ही
दस साल से
लिखा लिखाया

खुद ही
झण्ड हो गया

अखबार
में खबर
और
खबर में
अखबार

सच गाँधी
नहीं रह गया
गाँधी खुद
एक इतिहास

और इतिहास
शुंड भिशुंड हो गया

गली मोहल्ले
शहर जिले
प्रदेश से
बाहर कहीं

‘उलूक’
कौन
जानता है तुझे

एक
अपने का
कहा ही
एक सदी का
कमेंट हो गया

नमन

‘अविनाश जी वाचस्पति’ 

झाड़ पर
चढ़ाया गया
‘उलूक’

आज

देख लो आकर
निगरगण्ड हो गया ।

****************


निगरगण्ड = मनमौजी, आवारा, (आँचलिक शब्द) शुंड भिशुंड= राक्षस (राक्षसी माया से तात्पर्य है)

शनिवार, 15 दिसंबर 2018

जरूरी नहीं है लिखा जाये हमेशा काँव काँव


तीन अक्षर
शब्द शिशिर

दिशाहीन की कोशिश 
लिखने की दिशायें
धवल उज्जवल

प्रयास लिखे में दिखाने की
कड़ाके की ठण्ड
सिकुड़ती सोच

शब्द वाक्यों पर बनाता हुआ एक बोझ
कम होता शब्दों का तापमान
दिखती कण कण में सोच

ओढ़े सुनहली ओस
वसुन्धरा अम्बर होते एकाकार
आदमी के मौसम होने की
जैसे हो उन्हें दरकार

लिये हुऐ सूर्य की तरह
अमृत बरसाने की चाहत
सभी पूर्वाग्रह छोड़ कर
लिखने लिखाने को कुछ दे कर राहत

प्रकृति के नियम से बंधे मौसम के गुनगुने भाव
बर्फीले शब्द के साथ देते शब्द ही
अहसास जलते हुऐ कुछ मीठे अलाव

‘उलूक’ 
कोई नहीं
होता है
कभी धारा के साथ कभी धारा के विपरीत
चलाता चल अपनी
बिना चप्पुओं की खचड़ा सी नाव ।

चित्र साभार: https://www.gograph.com

गुरुवार, 13 दिसंबर 2018

गुलाम के इशारे पर चलता है स्वतंत्रता पढ़ाने को चला आता है


स्वतंत्र 
एक शब्द है 

स्वतंत्रता 
एक
ख्वाब है 

गुलाम 
और 
गुलामी 



आम है 
और
खास है 

नकारते रहिये 

हो गये

तो 


सीढ़ी 
आपके पास है 

नहीं 
हो पाये 


अगर 

का
 मतलब 
साँप 
कहीं ना कहीं है 

और 
बहुत नजदीक है 
और 
आसपास है 

साँप 
और सीढ़ी 
के बीच 
एक रिश्ता है 

इसीलिये 
खेला भी जाता है 

हर गुलाम 

अपने नीचे 

बस गुलाम 
देखना
चाहता है 
गुलाम
सोचना 
चाहता है 

हर गुलाम 
एक बड़े 
गुलाम का 
खास होना 
चाहता है 

गुलाम 
गुलाम होकर
भी 
गुलाम हूँ 
सोचना
भी 
नहीं चाहता है 

गुलामी 
खून में होती है 

खून 
लाल होता है 

सभी का 
एक जैसा 

आदमी से लेकर 
जानवर का तक 

सारे गुलाम 
स्वतंत्रता जीते हैं 

ख्वाब पीते हैं 

इसके 
गुलाम 
उसको 
स्वतंत्रता 
पढ़ाते हैं 

उसके 
गुलाम 

स्वतंत्रता 
सिखाने वाले 
शिक्षकों की 
पाँत में 

सबसे 
आगे खड़े 
नजर आते हैं 

नियम 
स्वतंत्र होते है 

पालन 
करने वाले 
गुलाम होते हैं 

गुलामी 
कुछ ना कुछ 
दे जाती है 

स्वतंत्रता 
पागलों के 
काम आती है 

स्वतंत्रता 
सपने जगाती है 

सोना 
बहुत जरूरी है

गुलामों को 
नींद
जरूरत से 
ज्यादा आती है 

गुलाम बहुत 
आतुरता के साथ 

स्वतंत्रता 
लिखना चाहता है 

लिखना 
शुरु करता है 

मालिक 

सपने में 
आना शुरु 
हो जाता है 

‘राम’ ईश्वर है 

‘उलूक’

गुलाम 
उसके नाम पर 
तुझे धमका कर 
तेरा क्रिया करम 
श्राद्ध सब 

अभी 
और अभी 
यहीं
कर देना 
चाहता है 

देश 
स्वतंत्र हुआ था 
गुलामों से 

कुछ सुना था 

फिर क्यों 
हर तरफ अपने 
आसपास 

अपने ऊपर 
किसी एक 
गुलाम का 
साया नजर 
आता है 

घर में ही 
घर के
भेड़िये 

नोच रहे 
होते हैं 
अपनी भेड़ें 
अपने हिसाब से 

शेर 
का गुलाम 

शेर की 
एक तस्वीर 
का
झंडा 
ला ला कर 

क्यों
लहराता है ? 

चित्र साभार: https://apptopia.com/