उलूक टाइम्स: दुनियाँ है रंग अपने ही दिखाती है

सोमवार, 9 जून 2014

दुनियाँ है रंग अपने ही दिखाती है

भैंस के बराबर काले अक्षरों को
रोज चरागाह पर चराने की आदत
किसी को हो जाना एक अच्छी बात है

अक्षरों के साथ खेलते खेलते
घास की तरह उनको उगाना
शुरु हो जाना बहुत बुरी बात है

बिना एक सोच के
खाली लोटे जैसे दिमाग में शायद
हवा भी रहना नहीं चाहती है

ऐसे में ही सोच
खाली में से खाली खाली ही
कुछ बाहर निकाल कर ले आती है

उसी तरह से जैसे
किसी कलाकार की कूँची
किसी एक को
एक छोटा सा झाड़ू जैसा नजर आती है

साफ जगह होने से कुछ नहीं होता है
झाड़ने की आदत से मजबूर
सफाई 
को तक बुहारना शुरु हो जाती है

बहुत कुछ होता है
आसपास के लोगों के दिमाग में
और हाथ में भी
पर मंद बुद्धी का क्या किया जाये
वो अपनी बेवकूफियों के हीरों के सिवाय
कुछ भी देखना नहीं चाहती है

और क्या किया जाये
‘उलूक’ तेरी इस फितरत का
जो 
सोती भी है सपने भी देखती है
नींद में होने के बावजूद
आँखे 
पूरी की पूरी
खुली 
नजर भी आती हैं ।

7 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत सुन्दर प्रस्तुति।
    --
    आपकी इस' प्रविष्टि् की चर्चा कल मंगलवार (10-06-2014) को "समीक्षा केवल एक लिंक की.." (चर्चा मंच-1639) पर भी होगी!
    --
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक

    जवाब देंहटाएं
  2. सुशील जी, आपकी रचनाएँ सदैव ही विचारोद्दोलक होती हैं, सार्थक रचना!

    जवाब देंहटाएं
  3. कल 11/जून/2014 को आपकी पोस्ट का लिंक होगा http://nayi-purani-halchal.blogspot.in पर
    धन्यवाद !

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत सुन्दर और सटीक अभिव्यक्ति....

    जवाब देंहटाएं
  5. मैं आपके कविता पढ़कर मुस्कुरा भी देता हूँ और सोच में भी पड़ जाता हूँ। आपने अक्षरों, सोच और आदतों को जिस तरह जोड़ा है, वह सीधा दिमाग पर असर करता है। मुझे “भैंस के बराबर काले अक्षर” वाली पंक्ति खास लगी, क्योंकि आपने सीखने और समझने के फर्क को साफ कर दिया।

    जवाब देंहटाएं