उलूक टाइम्स

बुधवार, 4 जुलाई 2012

आदमखोर

ऎसा कहा जाता है
जब शेर के मुँह में
आदमी का खून
लग जाता है
उसके बाद वो
किसी जानवर को
नहीं खाता है
आदमी का शिकार
करने के लिये
शहर की ओर
चला आता है
आदमखोर हो गया है
बताया जाता है
जानवर खाता है
तब भी शेर
कहलाता है
आदमी खाने
के बाद भी
शेर ही रह जाता है
इस बात से
इतना तो पता
चल जाता है
कि आदमी बहुत
शातिर होता है
उसका आदमीपन
उसके खून में
नहीं बहता है
बहता होता तो
शेर से पता
चल ही जाता
आदमी को
खाने के बाद
शेर शर्तिया कुछ
और हो जाता
और आदमी
वाकई में एक
गजब की चीज
ना नाखून लगाता है
ना चीरा लगाता है
खाता पीता भी नजर
कहीं से नहीं आता है
सामने खड़े हुऎ को
बहुत देर में अंदाज
ये आ पाता है
कोई उसका खून
चूस ले जाता है
कोई निशान कोई
सबूत किसी को कहीं
नहीं मिल पाता है
उधर आदमखोर शेर
शिकारियों के द्वारा
जंगल के अंदर
उसके ही घर में
गिरा दिया जाता है।

मंगलवार, 3 जुलाई 2012

कपडे़ का जूता

आज
एक छोटी
सी कहानी है

जो मैने
बस थोडे़
से में ही
यहां पर
सुनानी है

ये भी
ना समझ
लिया जाये
कि कोई
सुनामी है

जैसे
सबकी
कहानी होती है

किसी की
नयी तो
किसी की
बस
थोड़ी सी
पुरानी होती है

इसमें
एक मेरा
राजा है
और
दूसरी उसकी
अपनी रानी है

राजा मेरा
आज बहुत
अच्छे मूड
में नजर
आ रहा था

अपनी रानी
के लिये
तपती धूप में
एक मोची
के धौरे बैठा
कपड़े के जूते
सिलवा रहा था

मोची
पसीना
टपका रहा था

साथ में
कपड़े पर
सूईं से
टाँके भी 
लगाता
जा रहा था

राजा
आसमान के
कौओं को
देख कर
सीटी बजा
रहा था

मोची
कभी जूते
को देख
रहा था

कभी
राजा को
देख कर
चकरा रहा था

लीजिये
राजा जी

ये लीजिये
तैयार हो गया
ले जाइये

पर
चमड़ा छोड़
कपड़े पर
क्यों आ गये
बस ये बता
कर हमें जाइये

इतनी ही
विनती है हमारी
जिज्ञासा हमारी
जाते जाते
मिटा भी जाइये

राजा ने
जूता उठाया
मोची के हाथ
में उसके
दाम को टिकाया

अपना दायें
गाल को
छूने के लिये
मोची
की ओर
गाल को बढ़ाया

मोची भी
अब जोर से
खिलखिलाया

अरे
पहले अगर
बता भी देते तो
आपका क्या जाता

कपड़ा
जरा तमीज से
मैं भी काट ले जाता

एक कपड़े
का जूता
अपनी लुगाई
के लिये
भी शाम
को ले जाता

आपकी
तरह मेरा
गाल भी
बजने बजाने
के काम
से पीछा
छुड़ा ले जाता
राजा तेरा
क्या जाता।

सोमवार, 2 जुलाई 2012

पहचान कौन

कभी समझ
में आता था
किस समय
आनी चाहिये

लेकिन अब
लगने लगा है
उस समय
समझ में नहीं
आ पाया था

किसी ने ठीक से
क्योंकि नहीं
कुछ बताया था

एक समय था
जब सामने से
लड़की को आता
देख कर ही
आ जाती थी

लड़की को
भी आती थी
उसका यूँ
ही सकुचाना
ये बता
कर जाती थी

घर से लेकर
स्कूल तक
स्कूल से
कालेज तक
कालेज से
नौकरी तक

नौकरी से
शादी तक
शादी से
बच्चों तक
टीचर से
होकर मास्टर
प्रोफेसर
और साहब
बीबी के
ऊपर से
निकलकर
बच्चों तक

कहीं ना
कहीं दिख
जाती थी
तेरे आने
ना आने पर
बहुत जगह
हमने डाँठ
खायी थी

बहुत जगह
डाँठ हमने
भी खिलाई थी

अरे तेरे को
क्यों नहीं
बिल्कुल भी
आती है

समय समय
पर ये बात
बहुत जगह
पर समझाई थी

अब जमाना
तो कुछ और
सीन दिखा
रहा है

हर कोई
कुछ भी
कैसे भी
कहीं भी
कर ले
जा रहा है

प्रधानमंत्री
हो या
उसका संत्री
पक्ष हो
या विपक्ष

अन्ना के
साथ हो
या गन्ने के
खेत में हो

अपने घर
में भी किसी
को आते हुए
अब नजर
नहीं आती है

बाहर तो
और भी
अजीब अजीब
से दृश्य
दिखलाती है

बच्चे हों या
उम्रदराज
दफ्तर का
चपरासी हो
या सबसे
बड़ा साहब

अब तेरे
को कोई
नहीं लाना
चाहता है

तेरे को
पहचानते
तक नहीं है
ये भी बताना
नहीं कोई
चाहता है

तेरा जमाना
अब लौट
के कभी
नहीं आ
पायेगा

शरम बहन

तेरे को
हर कोई बस
शब्दकोष का
एक शब्द
भर बनायेगा

कुछ सालों में
तेरी कब्र भी
बना ले जायेगा

फूल चढ़ाने
भी उसमे
शायद ही
कोई कभी
नजर आयेगा।

रविवार, 1 जुलाई 2012

योगी लोग

घर हमारा
आपको
बहुत ही
स्वच्छ
मिलेगा

कूड़ा
तरतीब
से संभाल
कर के

नीचे
वाले पड़ोसी
की गली में

पौलीथिन में
पैक किया
हुआ मिलेगा

पानी हमारे
घर का
स्वतंत्र रूप
से खिलेगा

वो गंगा
नहीं है कि
सरकार
के इशारों
पर उसका
आना जाना
यहां भी चलेगा

जहाँ उसका
मन चाहेगा
बहता ही
चला जायेगा

किसी की
हिम्मत नहीं है
कि उसपर
कोई बाँध बना
के बिजली
बना ले जायेगा

नालियों में
कभी नहीं बहेगा
जहां भी मन
आये अपनी
उपस्थिति
दर्ज करायेगा

हम ऎसे वैसे
लोग नहीं हैं
अल्मोड़ा शहर
के वासी हैं
गांंधी नेहरू
विवेकानन्द
जैसे महापुरुषों
ने भी कभी
इस जगह की
धूल फाँकी है

इतिहास में
बुद्धिजीवियों
के वारिसों
के नाम से
अभी भी
इस जगह को
जाना जाता है

पानी भी
पी ले
कोई मेरे
शहर का
तो बुद्धिजीवी
की सूची में
अपना नाम
दर्ज कराता है

योगा करना
जिम जाना
आर्ट आफ
लिविंग के
कैम्प लगाना
रामदेव और
अन्ना के
नाम पर
कुर्बान होते
चले जाना

क्या क्या
नहीं आता
है यहां के
लोगों को
सीखना
और
सिखाना

सुमित्रानन्दन पंत
के हिमालय
देख देख
कर भावुक
हो जाते हैं

यहाँ की
आबो हवा
से ही लोग
पैदा होते
ही योगी
हो जाते है

छोटी छोटी
चीजें फिर
किसी को
प्रभावित नहीं
करती यहाँ

कैक्टस के
जैसे होकर
पानी लोग
फिर कहाँ
चाहते हैं

अब आप को
नालियों और
कूड़े की पड़ी
है जनाब

तभी कहा
जाता है
ज्यादा पढ़ने
लिखने वाले
लोग बहुत
खुराफाती
हो जाते हैं

अमन चैन
की बात
कभी भी
नहीं करते

फालतू बातों
को लोगो को
सुना सुना
सबका दिमाग
खराब यूँ ही
हमेंशा करने
यहाँ भी
चले आते हैं।

शनिवार, 30 जून 2012

मूल्याँकन


हेलो हेलो हेलो

बोलो जी बोलो

परीक्षा मूल्याँकन
का काम
ऊपर
से
विशेष आपके
लिये ही
आया है

तीन तीन सौ
कापियों के पूरे
बीस
बंडलों का लौट
हमने अभी
ट्रक से
उतरवाया है

तुरंत उठवा के 
यहां से ले जाइये
सात दिन के अंदर
जांच के हमको
वापस भिजवाइये

किस
प्रश्नपत्र की हैं
कोई अंदाज हो 
तो हमें जरा बताइये

सूरदास तुलसीदास
टाईप की लगती हैं 
हिन्दी की हैं
यही 
मान ले जाइये

जनाब
हिन्दी की
कैसे जाँच पाऊंगा
गैर कानूनी काम है
कहीं
फंस फंसा तो
नहीं मैं जाउंगा
फिर
किसको अपना
मुँह दिखा पाउंगा

डरने
की जरूरत
बिलकुल नहीं है जनाब
सब लोग हम है
मजबूती से एक
दूसरे के पक्का साथ

जल्दी
परीक्षाफल
अगर निकाल ले जायेंगे

अपने लिये ना सही
अपने साहब के लिये
कोई
तमगा कहीं से
तो
एक बटोर लायेंगे

इसलिये
दिमाग हमने
बहुत लगाया है

जिसका
विषय जो है
उसकी कापियों
को
किसी और को जाँचने
के लिये
भिजवाया है

किसने
क्या लिखा है
अगर समझ में 
ही
नहीं आयेगा

परीक्षक
झक मारकर
कापी अंदर से देखने
का काम
नहीं बढ़ायेगा

बाहर से ही
अंक
कुछ तो
टिका ले ही जायेगा 

हमारा
काम भी 
फटाफट हो जायेगा

कौन
पूछ रहा है फिर
पेमेंट
भी आपका
हाथों हाथ जब 
हो ही
जायेगा।

शुक्रवार, 29 जून 2012

सरकारी राय

शहर का
एक इलाका
सड़क में पड़ी
पचास मीटर
लम्बी दरार
लपेट में आये
कुछ लोगों
के घर चार

जिलाधिकारी आया
साथ में
सत्ता पक्ष के
विधायक को लाया

मौका मुआयना हुआ
नीचे खुदा हुआ बहुत
बड़ा एक पहाड़
सबको सामने दिखा

कुछ दिन पहले सुना
बड़ी बड़ी मशीने
रात को आई
रात भर आवाजेंं कर
सुबह को पता नहीं
किसने कहाँ पहुँचाई

किसने खोदा
सबके मुँह
तक नाम
आ रहा था
गले तक आकर
पीछे को
चला जा रहा था

इसी लिये कोई
कुछ भी बताने
में इच्छुक नजर
बिल्कुल भी
नहीं आ रहा था

जिलाधिकारी
अपने
मातहतों के उपर
गुस्सा बरसा रहा था

अखबार में
अखबार वाला भी
खबर छपवा रहा था

नाम
पर किसी का
नहीं कहीं भी कोई
आ रहा था

हर कोई
कोई है
करके सबको
बता रहा था

सरकारी अमला
घरवालों के घरों
को तुरंत खाली
करवा रहा था

साथ में मुफ्त में
समझाये भी
जा रहा था

जब देख रहे थे
पहाड़ नीचे को
जा रहा था

तो किस बेवकूफ
के कहने पर तू यहाँ
घर बना रहा था

खोदने वाले को
कुछ नहीं
कोई कर पायेगा

भलाई तेरी
इसी में
दिख रही है
अगर
तू बिना
कुछ कहे
कहीं को
भाग जायेगा

इसके बाद
भूल कर भी
जिंदगी में
कहींं पर
घर बनाने
की गलती
दुबारा नहीं
दोहरायेगा।

गुरुवार, 28 जून 2012

दीवाने/बेगाने

चाँद
सोचना

चाँदनी
खोदना

तारों की
सवारी

फूलों पर
लोटना


तितलियों
को देख

खुश
हो जाना

मोरनियाँ
पास आयें

मोर
हो जाना

पंख फैलाना
नाच दिखाना

आँखे कहीं
दिख जायें

बिना देखे
कूद जाना

तैरना
आता हो

तब भी
डूब जाना


किसी और
को पिलाना

बहक खुद
ही जाना

जमाना
तो है ऎसे 

ही दीवानो
का दीवाना


लकड़ी की
सोचना

मकड़ियों
को देखना

सीधा कोई
मिल जाये

टेढ़ा हो जाना

मिट्टी तेल
की ढिबरी

से चाँद
तारे बनाना

जब तक
पडे़ नहीं

बैचेनी
दिखाना

पड़ी में
दो लात

ऊपर
से खाना

गधे की
सोचना

शुतुरमुर्ग
हो जाना


किसी के
भी फटे में

जाकर के
टांग अढ़ाना

किसकी
समझ में

आता है
ऎसों
का गाना

टूटे फूटे इन
बेगानों को

किसने है
मुँह लगाना।

बुधवार, 27 जून 2012

विदाई

आज मैडम जी को
विदा कर के आया
उनके अवकाश ग्रहंण
के उपलक्ष्य में था
विभाग ने एक
समारोह करवाया
विदाई समारोह में
ऎसा महसूस होने
लग जाता है
मजबूत से मजबूत
आदमी भी थोड़ा
भावुक अपने को
जरूर दिखाता है
कौऎ मुर्गी कबूतर
भी होते हैं कहीं
आस पास में मौजूद
माहौल उन सबको भी
बगुला भगत बनाता है
एक के बाद एक
मँच पर बोलने
को बुलाया जाता है
कभी कुछ नहीं
कहने वाला भी
लम्बा एक भाषण
फोड़ ले जाता है
कोई शेर लाता है
शायर हो जाता है
कोई गाना सुनाता है
किशोर कुमार की
टाँग तोड़ने में जरा
भी नहीं घबराता है
कविता ले के आने वाला
अपने को सुमित्रा नन्दन पँत
हूँ कहने में नहीं शरमाता है
सेवा काल में सबसे ज्यादा
गाली खाने वाला जो होता है
सबसे बड़ी माला
वो ही तो पहनाता है
सारे गिले शिकवे भूल कर
नम आँखों से मुस्कुराता है
आँसू बनाने के लिये
कोई भी ग्लीसरीन
तक नहीं लगाता है
शब्दों का चयन देखने
लग जाये अगर कोई
अपने को अर्थ ढूढने में
असमर्थ पाता है
भावार्थ ढूँढने के लिये
घर वापस लौट कर
शब्दकोष ढूँढने
लग जाता है
इससे सिद्ध ये जरूर
लेकिन हो जाता है
कि अवकाश ग्रहण
करना माहौल को
ऊर्जावान जरूर ही
बना ले जाता है
फिर ये समझ में
नहीँ आ पाता है
कि विभागों में
शाँति व्यवस्था
कायम करने के लिये
अवकाश लेने देने को
हथियार क्यों नहीं
सरकार द्वारा एक
बना लिया जाता है ।

मंगलवार, 26 जून 2012

सच्ची बात

दिमाग
है जितना
अपने पास में
पूरा लगाता हूँ

चालाकी
अपनी ओर
से पूरी कर
ले जाता हूँ

किस्मत
का मारा
मगर कहीं तो
फँसा फिर भी
लिया जाता हूँ

साहब
करते हैं
कोशिश मुझे
घोड़ा अपना
बनाने की

गधा
तक बन
कर बीच में ही
रुक जाता हूँ

देखलो
उनको भी
चूना लगा
इस तरह मैं
ले जाता हूँ

लदवाना
जहाँ
चाहते हैं
बोरा 
एक
मेरे ऊपर


झोला
ही उनका
बस उठा के
ले जाता हूँ

चमचागिरी
करना भी
चाहूँ कभी

ठीक
मौके पर
आकर के
शरमा
ही जाता हूँ

चालाकी
का नमूना
फिर भी
देखिये जनाब

शहर
के हर
कोने में
उनके चमचे
के नाम
से फिर भी
जाना जाता हूँ

अपनी
गली में
पहुँचा नहीं जैसे
शेर
एक बब्बर
सा हो जाता हूँ

प्लास्टिक
के नाखून
पहन कर के
सारे मोहल्ले
की बिल्लियों
को डराता हूँ

सही
जगह पर
माना कि कुछ
कह नहीं पाता हूँ

यहाँ
पहुँच कर
सच्ची बात मगर
दोस्तों को अपने
जरूर बताता हूँ

बताइये
क्या थोड़ा
सा भी
कहीं किसी से
शरमाता हूँ।

सोमवार, 25 जून 2012

कार ला दो एक उधार ला दो


सुनो जी 

सुनो जी 

एक कार 

अब तो
ले ही 
आते हैं

पैसा 
अपना 
किसी बैंक में 

पहले
फिक्स 
करवाते है 

उसके बाद 

किसी से 
कुछ उधार 
लेने की 

योजना 
एक 
बनाते हैं

बैंक से 
उधार 
लेने पर तो 

ब्याज 
सिर चढ़ता 
चला जायेगा

किसी 
पड़ोसी 
या दोस्त
को फसाने से 

काम 
बहुत आसान 
हो जायेगा

कुछ लम्बा 
समय भी 
मिल जायेगा 

और 
खाली मूलधन 
लौटाने से भी 

काम
हमारा चल 
ही जायेगा

आज से ही 
रेकी करना
आप शुरू 
कर डालिये

पहले 

पैसे वाले 
जो पैदल 
चला करते हैं

उन पर 
नजर डालिये

ऎसे लोग 
बड़ी किफायत
के साथ 
चला करते हैं

पैसा बर्बाद 
बिल्कुल नहीं
कभी करते हैं 

बस 
जरूरत 
की चीजें 
ही खरीदा 
करते हैं

छोटे 
समय में 
इन लोगों 
के पास 

अच्छी
पूंजी जमा 
हो जाती है

जो किसी 
के भी कहीं
काम में नहीं 
आ पाती है

इन 
लोगों को 
अपने 
पैसे को 

कहीं 
लगाना 
आप 
सिखलाइये

जमाना 
कहाँ से कहाँ
पहुँच गया है 

इनको 
आईना 
दिखलाइये

जीने चढ़ 
उतर कर

ये 
इधर 
उधर 
पैदल 
जाते रहें 
कहीं भी

हमें 
मतलब नहीं

बस 
हमारे ऊपर 
थोड़ा सा 
तरस 
ये खा सकें 

इसके लिये
इनके सामने 
गिड़गिड़ाने में 

आप 
बिल्कुल 
भी ना 
शर्माइये

सफाई 
कर्मचारी तक
आजकल 

झाडू़
लेकर
कार पर 
आने लगे हैं

हमें भी 
एक कार 
दिलवाकर 

इज्जत 
हमारी 

नीलाम 

सरेआम 
होने से 
बचाइये।